Ramayana Movie : नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म को लेकर जहां रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की अदाकारी की तारीफ हो रही है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शुरुआती घंटों में अच्छी रफ्तार पकड़ी है. दोपहर 12 बजे तक फिल्म का नेट कलेक्शन 17.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 20.18 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस बीच रणबीर कपूर के एक बयान ने ‘रामायण पार्ट 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज कर दी हैं.
उन्होंने बताया कि पार्ट 2 की 50 फीसदी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और पार्ट 3 बनने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें-खेसारी लाल यादव पर फेंकी चप्पल, गाना रोककर बोले- बहुत अच्छा, क्या बात है बेटा!
Wishing the entire team of #Ramayana a phenomenal release and a glorious victory! ❤️I truly believe this will be another giant leap for Indian cinema, taking our stories, culture and imagination to audiences across the world and making an impact on a global scale.I have personally been very excited for the film and cannot wait to watch Ranbir, @Sai_Pallavi92 & @TheNameIsYash create Magic on the big screen.Big respect to @malhotra_namit @niteshtiwari22 @arrahman and @HansZimmer.May you all make history today! 🙏🏻❤️
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) November 5, 2026
‘रामायण पार्ट 3’ को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा संकेत
फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर के बयानों से संकेत मिले हैं कि दर्शकों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो यह फ्रेंचाइजी दो पार्ट्स तक सीमित नहीं रहेगी.
रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए कहा, “मैंने पार्ट 2 की 50 परसेंट शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है और हम अभी भी इसे शूट कर रहे हैं. जब हम पार्ट 2 या फिर पार्ट 3 (अगर वो बनता है तो) पूरा कर लेंगे…”
रणबीर के इस बयान के बाद फैंस के बीच तीसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि, पार्ट 3 को लेकर अंतिम फैसला मेकर्स की ओर से ही लिया जाएगा.
Basic men requirement – having a supportive wifey by your side to witness & celebrate your success!♥️😭 https://t.co/BL01WPmtRc
— ♛ ✧ ꩜ ☼ ☘︎ (@AliaQueenie1) November 4, 2026
भगवान राम के किरदार में ढलने के लिए रणबीर ने 2 साल किया योग
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी. इस भूमिका को समझने के लिए उन्होंने न सिर्फ धार्मिक और अन्य जानकारों से मुलाकात की, बल्कि लंबे समय तक योग और मेडिटेशन भी किया.
रणबीर ने बताया, “मैंने बहुत कुछ पढ़ा, जानकारों से मिला और 2 साल तक योग किया. मेरे गुरु सुवीर मुझे घंटों मेडिटेशन कराते थे ताकि मैं भगवान राम की सीख को करीब से समझ सकूं. हमारे यहां रामायण के कई वर्जन हैं, इसलिए इसकी असली बात को समझना सबसे जरूरी था.”
यश के रावण अवतार की हो रही जमकर तारीफ
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश की भी खूब चर्चा हो रही है. फिल्म डायरेक्टर पवन वाडेयार ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके एक दोस्त ने फिल्म देखने के बाद फोन किया और यश की परफॉर्मेंस को बेहद खास बताया.
पवन ने लिखा, “मेरे यूएस वाले दोस्त को फिल्म पर बहुत गर्व महसूस हुआ. उसने कहा कि रावण के रोल में यश की परफॉर्मेंस एकदम अलग ही लेवल की है और यह पूरे भारत के लिए प्राउड मोमेंट है.”
Ramayana Part 1 releasing today. Honestly, I still feel Sourabh Raj Jain would have been the ultimate pick for Lord Rama. At this point, the film’s real trump cards are Sai Pallavi as Mata Sita and Yash as Ravana—they might just carry it to blockbuster status. https://t.co/5Q5ed7iuY2
— Roy (@uncanny4484) November 5, 2026
बादशाह बोले- फिल्म देखकर रोंगटे खड़े हो गए
रिलीज से पहले रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद रैपर बादशाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने वीडियो शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि इसमें ऐसे कई दृश्य हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
बादशाह ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के अभिनय को शानदार बताया. वहीं, रावण के किरदार में यश को काफी खूंखार बताया. उन्होंने खास तौर पर जटायु वाले सीन की तारीफ की और फिल्म के विजुअल्स और म्यूजिक को भी बेहतरीन बताया.
बादशाह ने मेकर्स नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया अदा करते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने कहा, “जाकर देखो, यह फिल्म 5 में से 6 स्टार्स की हकदार है.”
साई पल्लवी और यश को बताया फिल्म का तुरुप का पत्ता
फिल्म को लेकर एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि भगवान राम के किरदार के लिए सौरभ राज जैन आज भी उनकी पहली पसंद होते. हालांकि, उन्होंने फिल्म के असली तुरुप का पत्ता साई पल्लवी और यश को बताया.
यूजर के मुताबिक, सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश की दमदार अदाकारी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिला सकती है.
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने दिए 5 में से 5 स्टार
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ‘रामायण’ देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया है. उन्होंने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए हैं. खास तौर पर माता सीता के किरदार में नजर आईं साई पल्लवी की उन्होंने जमकर तारीफ की है.
Watched #Ramayana and honestly, what a beautiful film! The magic that has been created is truly unbelievable. All of you are going to feel so happy and proud of this film. It’s pure magic. Just wait and watch! ❤️ 🧿🙏❤️ Don’t want to say anything more. Just wait. ❤️
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) November 4, 2026
कुणाल कपूर ने रणबीर की अदाकारी को बताया शानदार
फिल्म में इंद्र देव का किरदार निभा रहे अभिनेता कुणाल कपूर ने भी रणबीर कपूर की तारीफ की है. ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रणबीर उन गिने-चुने कलाकारों में हैं, जो बहुत कम बोलकर भी अपनी आंखों और चेहरे से बड़ी बात कह सकते हैं.
कुणाल के मुताबिक, प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने के लिए अंदर से शांति, ठहराव और गरिमा की जरूरत होती है. यह कोई लाउड या ज्यादा उछल-कूद वाला किरदार नहीं है. उन्होंने भरोसा जताया कि रणबीर इस भूमिका में अद्भुत काम करेंगे.
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ को बताया अपने लिए सौभाग्य
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रिलीज के मौके पर अपनी खुशी जाहिर की. PTI से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल से ज्यादा हो चुके हैं और उन्हें ‘रामायण’ जैसी कहानी को दुनिया के सामने नए अंदाज में पेश करने का अवसर मिला है.
इसे भी पढ़ें-‘टायर फटने की आवाज समझी, फिर सीने में उठा दर्द’, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में घायल उमेश ने सुनाई आपबीती
उन्होंने कहा कि उनसे पहले भी कई बड़े निर्देशक और निर्माता शानदार काम कर चुके हैं, लेकिन इस तरह की ‘रामायण’ बनाने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत खास है. नमित ने अपनी इस उपलब्धि की तुलना सचिन तेंदुलकर को डेब्यू पर ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुने जाने से की.
मुकेश छाबड़ा ने कहा- कितनी खूबसूरत फिल्म है
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन साझा किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि पर्दे पर जो जादू रचा गया है, वह अविश्वसनीय है.
उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि इसे देखकर लोगों को खुशी और गर्व महसूस होगा.
आलिया भट्ट भी पति रणबीर को चीयर करने पहुंचीं
‘रामायण’ की रिलीज के मौके पर रणबीर कपूर को सपोर्ट करने उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी सिनेमाघर पहुंचीं. फिल्म देखने आईं आलिया के चेहरे पर रणबीर की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व नजर आया. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं.
VIDEO | Bengaluru: The mythological epic Ramayana: Part 1 (also titled Ramayana: Rise of a Legend) has officially released in cinemas worldwide today, November 5, 2026. Visuals from outside a movie hall.Nitesh Tiwari’s adaptation of the Ramayana features Ranbir Kapoor as Rama, Sai Pallavi as Sita, Yash as Ravana, Sunny Deol as Hanuman, Ravie Dubey as Lakshmana and Arun Govil as King Dasharatha.(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 5, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पायरेसी पर लगाई रोक
फिल्म को ऑनलाइन पायरेसी से बचाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सख्त आदेश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई भी वेबसाइट, अनजान प्लेटफॉर्म या व्यक्ति फिल्म को गैरकानूनी तरीके से रिकॉर्ड, स्ट्रीम, डाउनलोड या शेयर नहीं कर सकता.
जस्टिस माधव जामदार ने गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर यह आदेश दिया. कंपनी ने फिल्म के सीन्स, कहानी, गाने और ऑडियो की चोरी रोकने के लिए अदालत से सख्त कार्रवाई की मांग की थी.
कोलकाता में टैक्स फ्री होगी ‘रामायण’
कोलकाता में दशहरा के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था. इस दौरान रणबीर कपूर भी मंच पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस पावन कहानी को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है. उन्होंने इसकी तुलना ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री किए जाने से भी की थी.
विजय देवरकोंडा ने कहा- आज इतिहास रचेगी फिल्म
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं. एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक छलांग बताया.
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने वाली यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर बड़ा प्रभाव छोड़ेगी. विजय ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, निर्देशक नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और संगीतकार एआर रहमान व हैंस जिमर की मेहनत की तारीफ की.
#Ramayana ⭐⭐⭐⭐⭐ (5/5) :@Sai_Pallavi92 as Sita is PURE MAGIC! ❤️🙏What a breathtaking performance! Her grace, innocence, expressive eyes and emotional depth bring Sita to life so beautifully. Every frame she appears in carries a divine aura. ❤️A performance filled with soul, dignity and elegance. Sai Pallavi is simply OUTSTANDING! 👏🔥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) November 5, 2026
सुबह से दोपहर तक तेजी से बढ़ा ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सुबह 7 बजे तक 1,549 शोज से 3.66 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. सुबह 9 बजे तक 5,150 शोज से कमाई बढ़कर 9.72 करोड़ रुपये पहुंच गई.
इसे भी पढ़ें-Satua Jawaniya Ke के क्रेज के बाद फिल्म देखना क्यों है जरूरी? OTT पर देखें पूरा मजा
इसके बाद सुबह 11 बजे तक 7,786 शोज से फिल्म ने 14.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दोपहर 12 बजे तक 9,249 शोज के आधार पर फिल्म की कमाई 17.10 करोड़ रुपये नेट और 20.18 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गई.
#Yash entry 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#Ramayana https://t.co/mypAP7pRM3
— BOSS 🐐 (@Muralistweetz3) November 5, 2026
दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की कमाई इस प्रकार रही:
- हिंदी: 7,751 शोज से 12.55 करोड़ रुपये
- कन्नड़: 500 शोज से 2.18 करोड़ रुपये
- तेलुगु: 558 शोज से 1.53 करोड़ रुपये
- तमिल: 276 शोज से 57 लाख रुपये
- मलयालम: 164 शोज से 27 लाख रुपये
फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा के शोज से मिली है. ये शुरुआती रनिंग आंकड़े हैं. पहले दिन का अंतिम कलेक्शन रात के सभी शो खत्म होने के बाद सामने आएगा.
इसे भी पढ़ें-



