🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

‘बंटवारा 1947’ में सकीना की वापसी की खबर ने मचाई हलचल, अमीषा पटेल ने बताया पूरा सच

Batwara 1947 : अमीषा पटेल ने फिल्म में सकीना के किरदार की वापसी की खबरों को गलत बताया है. सनी देओल के साथ उनकी ‘गदर’ वाली जोड़ी इस फिल्म में नजर नहीं आएगी. फिल्म में प्रीति जिंटा फीमेल लीड हैं और कहानी 1947 के विभाजन पर आधारित है.

विज्ञापन

Batwara 1947 : अमीषा पटेल ने फिल्म में सकीना के किरदार की वापसी की खबरों को गलत बताया है. सनी देओल के साथ उनकी ‘गदर’ वाली जोड़ी इस फिल्म में नजर नहीं आएगी. फिल्म में प्रीति जिंटा फीमेल लीड हैं और कहानी 1947 के विभाजन पर आधारित है.

विज्ञापन

Batwara 1947 : सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई थी. वजह थी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में अमीषा पटेल के ‘सकीना’ के किरदार की कथित वापसी. हालांकि, अब खुद अमीषा पटेल ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनका ‘सकीना’ वाला किरदार सिर्फ ‘गदर’ फ्रेंचाइजी के तारा सिंह से जुड़ा है.

सोशल मीडिया की एक पोस्ट से बढ़ा कन्फ्यूजन

अमीषा पटेल को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था. इसी दौरान एक पैपराजी वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया कि अमीषा पटेल और सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ में एक बार फिर सकीना और तारा के किरदार में साथ नजर आएंगे.

दूसरे दिन आधी रह गई ‘जन नायकन’ की रफ्तार, फिर भी 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म में अमीषा पटेल की मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई. लेकिन एक्ट्रेस ने खुद इस खबर को गलतफहमी बताया. उन्होंने साफ किया कि ‘सकीना’ उनका वही किरदार है, जिसे दर्शकों ने ‘गदर’ फ्रेंचाइजी में सनी देओल के तारा सिंह के साथ देखा है.

Batwara 1947 : प्रीति जिंटा हैं फिल्म की फीमेल लीड

अमीषा पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ फीमेल लीड के तौर पर वह नहीं, बल्कि प्रीति जिंटा नजर आएंगी. यानी फिल्म में अमीषा और सनी की ‘गदर’ वाली जोड़ी की वापसी नहीं होने जा रही है.

दरअसल, फिल्म में प्रीति जिंटा के लुक की तुलना सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल के ‘सकीना’ वाले आइकॉनिक लुक से की जा रही थी. इसी तुलना के बीच अमीषा की फिल्म में वापसी को लेकर अफवाह फैल गई.

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड ड्रामा है.

रियलिटी शोज से दूरी बनाने पर पहली बार बोलीं सुनिधि चौहान, बताई असली वजह

फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा की भूमिका में हैं. कहानी में सिकंदर एक मुस्लिम व्यक्ति के तौर पर विभाजन के बाद पाकिस्तान पहुंचता है, जहां उसे रहने के लिए एक बड़ी हवेली मिलती है. यह हवेली पहले एक हिंदू परिवार की हुआ करती थी.

कहानी उस वक्त नया मोड़ लेती है, जब सिकंदर को पता चलता है कि हवेली में एक बुजुर्ग हिंदू महिला ‘माई’ अब भी रह रही हैं और वह वहां से जाने को तैयार नहीं हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इसे भी पढ़ें-

फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख को लेकर किया बड़ा खुलासा
Satua Jawaniya Ke के क्रेज के बाद फिल्म देखना क्यों है जरूरी? OTT पर देखें पूरा मजा
रिलीज होते ही छा गया समर गुप्ता का नया भोजपुरी गाना, दबंग स्टाइल ने मचाया धमाल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
99%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
30 °
बुध
28 °

अन्य खबरें