🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,570.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,06,265.28 💵 USD / INR : ₹ 95.13 📈 Sensex : 74,764.23 (-1.8%) 📊 Nifty 50 : 23,431.50 (-0.86%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,570.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,06,265.28 💵 USD / INR : ₹ 95.13 📈 Sensex : 74,764.23 (-1.8%) 📊 Nifty 50 : 23,431.50 (-0.86%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Flood : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं महापौर, डीएम से मांगी राहत किट

Bhagalpur Flood : गंगा के बढ़े जलस्तर और कटाव से भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे वार्ड 9 और 10 के करीब 3 हजार परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं. महापौर डॉ. बसुन्धरा लाल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री जल्द उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा. जलजमाव वाले इलाकों में बीमारी की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूना, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Flood : गंगा के बढ़े जलस्तर और कटाव से भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे वार्ड 9 और 10 के करीब 3 हजार परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं. महापौर डॉ. बसुन्धरा लाल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री जल्द उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा. जलजमाव वाले इलाकों में बीमारी की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूना, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Flood: भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर और कटाव से बिगड़ी बाढ़ की स्थिति के बीच नगर निगम ने प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है. महापौर डॉ. बसुन्धरा लाल ने बाढ़ प्रभावित वार्ड संख्या 9 और 10 का दौरा कर जलजमाव और विस्थापन का सामना कर रहे लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

महापौर ने बिंद टोली, लोकनाथगंज रोड, साहेबगंज, दिलदारपुर और ललमटिया समेत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित लोगों को नगर निगम की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी और कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है.

मिरजानहाट में सड़क पर सजी मछली मंडी, निगम ने खाली कराया, वसूला 12,500 जुर्माना

करीब 3 हजार परिवार सीधे प्रभावित

प्रारंभिक आकलन के अनुसार वार्ड संख्या 9 और 10 में करीब 3,000 परिवार बाढ़ की चपेट में आए हैं. महापौर ने इन परिवारों के लिए मानक बाढ़ राहत किट और खाद्य सामग्री की तत्काल व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है.

इस संबंध में महापौर ने जिलाधिकारी, भागलपुर को उसी दिन आधिकारिक पत्र पत्रांक-M-528 भेजकर आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने यह भी आग्रह किया कि संबंधित वार्ड पार्षदों की प्रत्यक्ष निगरानी में राहत सामग्री का वितरण जल्द और पारदर्शी तरीके से कराया जाए.

आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय

महापौर ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन शाखा के समन्वय से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बाढ़ प्रभावित किसी भी परिवार को भोजन और जरूरी राहत सामग्री की कमी का सामना न करना पड़े.

जलजमाव वाले इलाकों में बीमारी रोकने की तैयारी

बाढ़ के बाद जलजमाव वाले क्षेत्रों में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया है. महापौर ने प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर, चूना और एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने के साथ नियमित फॉगिंग की व्यवस्था का अनुरोध किया है.

इसका उद्देश्य जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रजनन और जलजनित बीमारियों के संभावित प्रसार को रोकना है.

लोगों से धैर्य रखने की अपील

दौरे के दौरान महापौर ने बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राहत एवं बचाव से जुड़े जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने शहरवासियों से बाढ़ की स्थिति के बीच धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर रेलवे अलर्ट, कहलगांव-जमालपुर सेक्शन में 24 घंटे निगरानी
नवगछिया में शंकरपुर का 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा में समाया, कटाव ने मिटाई धार्मिक विरासत
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
83%
4.1m/s
98%
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
33 °
शनि
34 °
रवि
34 °

अन्य खबरें