🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,962.79 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,995.08 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 75,462.84 (-0.15%) 📊 Nifty 50 : 23,477.80 (0.2%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,962.79 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,995.08 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 75,462.84 (-0.15%) 📊 Nifty 50 : 23,477.80 (0.2%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

BBMKU में 27 से घटकर 23 विषयों में PG एडमिशन, जानिए क्यों घटीं सीटें

BBMKU PG Admission 2026 : बीबीएमकेयू में इस बार 27 के बजाय 23 विषयों में ही पीजी नामांकन होगा. शिक्षकों की कमी के कारण चार विषयों में पढ़ाई शुरू नहीं होगी, जबकि पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स भी इस सत्र एडमिशन से बाहर रहेंगे. विश्वविद्यालय सितंबर के अंतिम सप्ताह तक नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

BBMKU PG Admission 2026 : बीबीएमकेयू में इस बार 27 के बजाय 23 विषयों में ही पीजी नामांकन होगा. शिक्षकों की कमी के कारण चार विषयों में पढ़ाई शुरू नहीं होगी, जबकि पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स भी इस सत्र एडमिशन से बाहर रहेंगे. विश्वविद्यालय सितंबर के अंतिम सप्ताह तक नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

BBMKU PG Admission 2026: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में पीजी सत्र 2026-28 का नामांकन इस बार बदले हुए ढांचे में होगा. राज्य सरकार ने 27 विषयों में 2580 सीटें स्वीकृत की हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी और प्रशासनिक कारणों से विश्वविद्यालय केवल 23 विषयों की 2340 सीटों पर ही नामांकन लेगा. इसके साथ ही पांच सेल्फ फाइनेंस पीजी कोर्स में इस सत्र प्रवेश नहीं लिया जाएगा. विश्वविद्यालय सितंबर के अंतिम सप्ताह से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

27 की जगह 23 विषयों में ही होगा एडमिशन

विश्वविद्यालय के अनुसार खोरठा, कुरमाली, संथाली और लाइब्रेरी साइंस में एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है. इसी वजह से इन चार नियमित विषयों में इस सत्र पढ़ाई शुरू नहीं होगी. परिणामस्वरूप कुल 2580 सीटों के बजाय 2340 सीटों पर ही नामांकन होगा.

धनबाद की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन 5 सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नहीं मिलेगा प्रवेश

इस सत्र जिन सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में नामांकन नहीं होगा, वे हैं:

  • मास कम्युनिकेशन
  • फॉरेन लैंग्वेज
  • कंप्यूटर साइंस
  • लाइफ साइंस
  • मैनेजमेंट स्टडीज

विश्वविद्यालय का कहना है कि इन पाठ्यक्रमों की फीस, सीट संख्या और संचालन व्यवस्था पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, इसलिए फिलहाल प्रवेश पर रोक रहेगी.

किस विषय में कितनी सीटें

सीटेंविषय
180राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, उर्दू, अर्थशास्त्र
120भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स
60वनस्पति विज्ञान, प्राणिविज्ञान, भू-विज्ञान, भूगोल, इतिहास, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, म्यूजिक, होम साइंस

पहली बार सांख्यिकी में शुरू होगी पीजी पढ़ाई

सत्र 2026-28 से विश्वविद्यालय में पहली बार सांख्यिकी (Statistics) में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी. इस विषय में 120 सीटें स्वीकृत हैं. विभाग के लिए एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और तीन असिस्टेंट प्रोफेसर समेत छह शिक्षकों के पद भी स्वीकृत किए गए हैं.

NEP के तहत ऐसे मिलेगा प्रवेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम के लिए अलग सीटें नहीं बनाई गई हैं. मौजूदा सीट संरचना के भीतर ही प्रवेश होगा. चार वर्षीय स्नातक करने वाले विद्यार्थी एक वर्षीय पीजी, जबकि तीन वर्षीय स्नातक करने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय पीजी में दाखिला ले सकेंगे.

सितंबर के अंत तक शुरू होगी प्रक्रिया

एडमिशन सेल ने पीजी पाठ्यक्रम संचालित करने के इच्छुक कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे हैं. विश्वविद्यालय 20 सितंबर तक यूजी सेमेस्टर-8 का परिणाम जारी करने की तैयारी में है. इसके बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह से पीजी नामांकन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें-

आउटसोर्सिंग ठप, 150 मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट; सातवें दिन भी नहीं शुरू हुआ काम
सब्जी बेचने वाली महिलाओं को मिली राहत, लायंस क्लब ने बांटे छाते
14 दिन की रिमांड पर तीन हार्डकोर माओवादी, अब NIA-IB समेत कई एजेंसियां करेंगी पूछताछ
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
3.1m/s
97%
गुरु
33 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
36 °

अन्य खबरें