🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,962.79 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,995.08 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 75,462.84 (-0.15%) 📊 Nifty 50 : 23,477.80 (0.2%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,962.79 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,995.08 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 75,462.84 (-0.15%) 📊 Nifty 50 : 23,477.80 (0.2%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची में एक साथ बनेंगे तीन फ्लाइओवर, टेंडर फाइनल; जानिए कब से शुरू होगा काम

Ranchi Flyover : रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए तीन बड़े फ्लाइओवर की योजनाएं आगे बढ़ गई हैं. करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापुटोली और हरमू फ्लाइओवर के लिए कंपनियों का एल-वन चयन हो चुका है. रेट नेगोशिएशन के बाद अक्टूबर से तीनों योजनाओं पर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है.

विज्ञापन

Ranchi Flyover : रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए तीन बड़े फ्लाइओवर की योजनाएं आगे बढ़ गई हैं. करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापुटोली और हरमू फ्लाइओवर के लिए कंपनियों का एल-वन चयन हो चुका है. रेट नेगोशिएशन के बाद अक्टूबर से तीनों योजनाओं पर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है.

विज्ञापन

Ranchi Flyover : राजधानी रांची की तीन सबसे बड़ी फ्लाइओवर परियोजनाएं अब निर्माण की दहलीज पर पहुंच गई हैं. करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापुटोली और हरमू फ्लाइओवर के लिए एल-वन कंपनियों का चयन कर लिया गया है. अब रेट नेगोशिएशन के बाद कार्यादेश जारी होगा और अक्टूबर से तीनों परियोजनाओं पर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है. करीब 900.75 करोड़ रुपये की इन योजनाओं का उद्देश्य शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक कॉरिडोर में जाम कम करना है. तीनों फ्लाइओवर का निर्माण स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (साज) ईपीसी मोड में कराएगा, जिसमें चयनित कंपनी डिजाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएगी.

किस फ्लाइओवर का टेंडर किस कंपनी को

तीनों परियोजनाओं के लिए अलग-अलग कंपनियों का एल-वन चयन किया गया है.

फ्लाइओवरएल-वन कंपनी
करमटोली-चिरौंदीशिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी
अरगोड़ा-चापुटोलीदिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन
हरमूहिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), मुंबई

अब साज चयनित कंपनियों के साथ रेट नेगोशिएशन करेगा. इसके बाद कार्य आवंटित होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा.

मरीज की मौत के बाद भड़का विवाद, डॉक्टरों से मारपीट के आरोप पर एक घंटे ठप रही इमरजेंसी

तीन कॉरिडोर, तीन अलग ट्रैफिक समाधान

हरमू फ्लाइओवर: सहजानंद चौक से शुरू होकर हरमू रोड, रातू रोड को पार करते हुए कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक जाएगा. इसकी लंबाई करीब 3.5 किमी होगी और योजना की लागत 326.61 करोड़ रुपये है.

अरगोड़ा-चापुटोली फ्लाइओवर: हरमू रोड के काव्स रेस्टोरेंट से डिबडीह ब्रिज के पहले तक बनेगा. अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़, चापुटोली और अशोक नगर रोड नंबर-3 को भी जोड़ेगा. इसकी लंबाई 3.804 किमी और लागत 223.14 करोड़ रुपये है.

करमटोली-चिरौंदी फ्लाइओवर: करमटोली चौक से साइंस सिटी, चिरौंदी तक बनेगा. कुल लंबाई 3.216 किमी होगी, जिसमें 2.7 किमी मुख्य फ्लाइओवर और 0.52 किमी मोरहाबादी लिंक रोड शामिल है. इस परियोजना की लागत 351 करोड़ रुपये है.

EPC मोड में होगा निर्माण

तीनों फ्लाइओवर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में बनाए जाएंगे. इस व्यवस्था के तहत चयनित कंपनी डिजाइन, निर्माण और जरूरत पड़ने पर डिजाइन में मामूली संशोधन का प्रस्ताव भी दे सकेगी.

अक्टूबर से शुरू कराने की तैयारी

करीब दो माह पहले निकाले गए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तीनों परियोजनाएं अगले चरण में पहुंच गई हैं. रेट नेगोशिएशन और कार्यादेश जारी होने के बाद अक्टूबर से निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार MDS की पढ़ाई, स्टेट कोटा की 13 सीटें फुल
ट्रेन चलते-चलते पकड़ में आएगी पहिए और एक्सल की खराबी, रांची मंडल में बढ़ रहा तकनीक का जाल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
66%
4.6m/s
93%
गुरु
34 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
36 °

अन्य खबरें