🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची चेंबर चुनाव : 4214 वोटों के लिए मारवाड़ी भवन में उमड़ा कारोबारी समाज, सुबह से लगी मतदाताओं की कतार

Ranchi Chamber Election : रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में रविवार को मारवाड़ी भवन मतदान का केंद्र बना रहा. 4214 मतदाताओं के लिए शुरू हुए मतदान में कारोबारियों की सुबह से लंबी कतार देखने को मिली. तीनों पैनल पूरे दिन समर्थन जुटाने में सक्रिय रहे.

विज्ञापन

Ranchi Chamber Election : रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में रविवार को मारवाड़ी भवन मतदान का केंद्र बना रहा. 4214 मतदाताओं के लिए शुरू हुए मतदान में कारोबारियों की सुबह से लंबी कतार देखने को मिली. तीनों पैनल पूरे दिन समर्थन जुटाने में सक्रिय रहे.

विज्ञापन

Ranchi Chamber Election: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में रविवार को कारोबारियों का उत्साह मतदान केंद्र पर साफ दिखाई दिया. हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह नौ बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई. 4214 मतदाताओं वाले इस चुनाव में तीनों पैनल अपनी-अपनी जीत के दावे के साथ मैदान में उतरे हैं, जबकि समर्थक दिनभर कारोबारियों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे.

रांची में एक साथ बनेंगे तीन फ्लाइओवर, टेंडर फाइनल; जानिए कब से शुरू होगा काम

वोट से पहले विजन पर रहा जोर

मतदान के दौरान चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी लगातार व्यवसायियों के बीच सक्रिय रहे. उन्होंने अपनी टीम की प्राथमिकताओं और विजन को सामने रखते हुए समर्थन मांगा. मतदान केंद्र के बाहर भी पूरे दिन चुनावी माहौल बना रहा, जहां अलग-अलग टीमों के समर्थक मतदाताओं का स्वागत करते और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आए.

शाम पांच बजे तक चलेगा मतदान

मारवाड़ी भवन में मतदान के लिए सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है. बड़ी संख्या में व्यवसायी सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. अब सभी की नजर मतदान समाप्त होने के बाद आने वाले परिणाम पर है. कारोबारी समुदाय में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और तीनों टीमें अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही हैं.

रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार MDS की पढ़ाई, स्टेट कोटा की 13 सीटें फुल

जाम रोकने की अपील का दिखा असर

हरमू रोड पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने पहले ही सदस्यों से पैदल या साइकिल से मतदान केंद्र आने की अपील की थी. इसका सकारात्मक असर मतदान के दिन देखने को मिला. कई व्यवसायी अपने परिजनों के साथ पैदल मारवाड़ी भवन पहुंचे. वहीं, चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर स्वयं साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे, जबकि पवन शर्मा पैदल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे.

इसे भी पढ़ें-

रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार MDS की पढ़ाई, स्टेट कोटा की 13 सीटें फुल
ट्रेन चलते-चलते पकड़ में आएगी पहिए और एक्सल की खराबी, रांची मंडल में बढ़ रहा तकनीक का जाल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
66%
3.6m/s
94%
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
33 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें