RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे की पैरामेडिकल भर्ती में इस बार किसी एक मेडिकल कोर्स या प्रोफेशन के लिए नहीं, बल्कि अलग-अलग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का मौका है. Railway Recruitment Board ने CEN 05/2026 के तहत कुल 590 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. Nursing, Pharmacy, DMLT, Radiography, Sanitary Inspection, ECG और Dialysis जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थी अपनी योग्यता के मुताबिक संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
PET 2025 पास हैं तो 1308 पदों का मौका, ₹25 में ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है और 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. भर्ती में Nursing Superintendent से लेकर Pharmacist, Lab Assistant Grade-2, Radiographer/X-Ray Technician, Health & Malaria Inspector तथा ECG और Dialysis Technician के पद शामिल हैं. यानी पैरामेडिकल क्षेत्र में अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक ही भर्ती के जरिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध कराया गया है.
RRB Paramedical Recruitment 2026: किस पढ़ाई पर कौन सी नौकरी?
- इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम बात उनकी शैक्षणिक योग्यता है. GNM Diploma या BSc Nursing करने वाले अभ्यर्थी Nursing Superintendent पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. B Pharma Degree या D Pharma Diploma वाले उम्मीदवारों के लिए Pharmacist पद है.
- DMLT की योग्यता रखने वालों के लिए Lab Assistant Grade-2 का विकल्प है. वहीं Radiography या X-Ray Technician में Diploma करने वाले अभ्यर्थी Radiographer/X-Ray Technician पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- Health & Malaria Inspector पद के लिए BSc के साथ Chemistry और एक साल का Sanitary Inspector Diploma होना जरूरी है. ECG और Dialysis Technician के लिए संबंधित Degree या Diploma की योग्यता निर्धारित की गई है.
Bank of Baroda ने बढ़ाई LBO भर्ती की डेडलाइन, अब छूटे हुए अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
आवेदन के लिए अभी है समय
RRB ने आवेदन के लिए 14 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया है. इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनकर तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है और इसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
वर्ग के अनुसार अलग है फीस
आवेदन शुल्क General, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये है. SC, ST, EBC और सभी महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. नियमों के मुताबिक प्रथम चरण की CBT में शामिल होने के बाद शुल्क का एक हिस्सा वापस किया जाएगा.
फॉर्म भरने से पहले ये जानकारी तैयार रखें
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी देनी होगी. इसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा. आवेदन में नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे.
RRB Paramedical Recruitment 2026 Official Notification
आवेदन के लिए संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CEN 05/2026 Paramedical Categories Online Application लिंक खोलना होगा. New Registration के बाद पद का चयन कर फॉर्म पूरा करें, श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें और Final Submit करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें. भर्ती की बाकी विशेष जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें-



