🟡 Gold (10g) : ₹ 1,20,175.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,55,153.29 💵 USD / INR : ₹ 94.75 📈 Sensex : 75,692.78 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,440.80 (1.68%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,20,175.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,55,153.29 💵 USD / INR : ₹ 94.75 📈 Sensex : 75,692.78 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,440.80 (1.68%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी रात 10 बजे तक खुलेगी, छात्रों को राहत

Patna University Library : सेंट्रल लाइब्रेरी का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे करने की तैयारी है. लोक भवन ने विश्वविद्यालय को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक लाइब्रेरी खोलने का निर्देश दिया है. हालांकि कर्मचारियों की कमी के कारण विश्वविद्यालय ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है.

विज्ञापन

Patna University Library : सेंट्रल लाइब्रेरी का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे करने की तैयारी है. लोक भवन ने विश्वविद्यालय को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक लाइब्रेरी खोलने का निर्देश दिया है. हालांकि कर्मचारियों की कमी के कारण विश्वविद्यालय ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है.

विज्ञापन

Patna University Library : पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी का समय दो घंटे बढ़ाने की तैयारी है. लोक भवन की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर लाइब्रेरी को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक खोलने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल यह सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुलती है.

लोक भवन से पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है. विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि लाइब्रेरी को 14 घंटे खोलने के संबंध में लोक भवन से पत्र प्राप्त हुआ है.

पटना एयरपोर्ट पर आज से खास अभियान, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

कर्मचारियों की कमी बनी अड़चन

लाइब्रेरी का समय बढ़ाने के निर्देश के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है. लाइब्रेरी में कर्मचारियों की कमी को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है.

लाइब्रेरी निदेशक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की है. ऐसे में अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था होने के बाद ही लाइब्रेरी को रात 10 बजे तक खोलने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

24 घंटे लाइब्रेरी के लिए हुआ था आंदोलन

सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने की मांग को लेकर एआइएसएफ के छात्रों ने आंदोलन किया था. छात्रों ने एक सप्ताह तक भूख हड़ताल भी की थी.

आंदोलन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांग पूरी नहीं किए जाने पर लोक भवन ने छात्र प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया था. प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने की मांग रखी थी.

छात्रों की मांग पर लोक भवन ने लाइब्रेरी का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे करने पर सहमति जताई है.

पटना में अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक साथ जांच

करीब 10 साल पहले 24 घंटे खुलती थी लाइब्रेरी

पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी करीब 10 वर्ष पहले 24 घंटे खुलती थी. रात के समय बाहरी तत्वों के जमावड़े और मारपीट की शिकायतों के बाद 24 घंटे लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था बंद कर दी गई थी.

इसके बाद लाइब्रेरी का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कर दिया गया. उस दौरान रात में कुछ छात्रों द्वारा लाइब्रेरी कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं.

सुरक्षा संबंधी समस्याओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने रात में लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था सीमित कर दी थी. अब छात्रों के आंदोलन के बाद एक बार फिर लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई है.

इसे भी पढ़ें-

आरा में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
63%
3.1m/s
0%
सोम
27 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
30 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन