National Film Award Winners : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस बार बिहार की प्रतिभा सबसे अलग नजर आएगी. अभिनेता से लेकर निर्देशक, निर्माता और फिल्म समीक्षक तक बिहार से जुड़े चार नाम 22 सितंबर को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे. गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित समारोह में वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.
इस बार बिहार से जुड़े सम्मानित होने वाले चार नाम हैं- अभिनेता संजय मिश्रा, निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव. चारों को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा.
भागते रहे मुखिया प्रतिनिधि विक्की, नया टोला चौक पर घेरकर बरसाईं 10 गोलियां
National Film Award Winners : ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को रजत कमल
बिहार में जन्मे अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा. इस श्रेणी में उन्हें रजत कमल से सम्मानित किया जाएगा.
गोपालगंज की फिल्म ‘काकोरी’ को राष्ट्रीय पहचान
गोपालगंज के रहने वाले कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा की फिल्म ‘काकोरी’ को ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. कमलेश कुमार मिश्रा इस फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि मीनती मिश्रा इसकी निर्माता हैं.
मुजफ्फरपुर के संजीव बने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक
मुजफ्फरपुर के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव को सिनेमा पर लेखन की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा. पुरस्कार सूची में उन्हें हिंदी भाषा के सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के रूप में चुना गया है.
22 सितंबर को होगा सम्मान समारोह
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में होगा. राष्ट्रपति भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, तकनीशियनों और लेखकों को सम्मानित करेंगी.
इन फिल्मों और कलाकारों ने भी जीते बड़े पुरस्कार
इस वर्ष ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है. ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिला है.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ममूटी (ब्रह्मयुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) को संयुक्त रूप से मिलेगा. वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और रणदीप हुड्डा को ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-



