🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,295.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,875.19 💵 USD / INR : ₹ 95.76 📈 Sensex : 74,473.24 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 23,312.55 (0.18%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,295.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,875.19 💵 USD / INR : ₹ 95.76 📈 Sensex : 74,473.24 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 23,312.55 (0.18%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

EPFO : पीएफ से पैसा निकालना है? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन क्लेम, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO : केंद्र सरकार ने EPFO की वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है, जिससे लाखों नौकरीपेशा कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही शादी, इलाज, शिक्षा, घर और विशेष परिस्थितियों के लिए PF से आंशिक निकासी की प्रक्रिया भी अधिक आसान और स्पष्ट कर दी गई है. अब ऑनलाइन क्लेम कुछ आसान स्टेप में पूरा किया जा सकेगा.

विज्ञापन

EPFO : केंद्र सरकार ने EPFO की वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है, जिससे लाखों नौकरीपेशा कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही शादी, इलाज, शिक्षा, घर और विशेष परिस्थितियों के लिए PF से आंशिक निकासी की प्रक्रिया भी अधिक आसान और स्पष्ट कर दी गई है. अब ऑनलाइन क्लेम कुछ आसान स्टेप में पूरा किया जा सकेगा.

विज्ञापन

EPFO : केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े दो बड़े बदलाव लागू किए हैं, जिनका असर लाखों नौकरीपेशा कर्मचारियों की सैलरी और पीएफ खाते पर पड़ेगा. सबसे बड़ा फैसला EPFO की वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करना है. इसके साथ ही EPF खाते से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की प्रक्रिया को भी पहले से आसान बना दिया गया है. अब शादी, पढ़ाई, इलाज, घर खरीदने, होम लोन चुकाने या प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों में अलग-अलग श्रेणियों के तहत क्लेम करना अधिक स्पष्ट और सरल होगा.

खाते खुले 59 करोड़, लेकिन इतने खाली; RTI ने दिखाई दूसरी तस्वीर

15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई वेतन सीमा

सरकार के फैसले के बाद EPFO की सैलरी लिमिट अब 25,000 रुपये प्रति माह हो गई है. इसका सीधा असर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जो इस वेतन दायरे में आते हैं. नई सीमा लागू होने से EPFO के दायरे में अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने का रास्ता खुला है और पीएफ से जुड़े प्रावधानों का फायदा भी बढ़ेगा.

अब तीन कैटेगरी में मिलेगा PF एडवांस

EPFO ने आंशिक निकासी के नियमों को तीन स्पष्ट श्रेणियों में बांट दिया है, ताकि जरूरत के अनुसार क्लेम करना आसान हो सके.

Essential Needs (आवश्यक जरूरतें)

  • विवाह
  • शिक्षा
  • बीमारी

Housing Needs (आवास संबंधी जरूरतें)

  • मकान, फ्लैट या प्लॉट की खरीद
  • मकान का निर्माण
  • होम लोन का भुगतान
  • मकान की मरम्मत या रिनोवेशन

Special Circumstances (विशेष परिस्थितियां)

  • प्राकृतिक आपदा
  • संस्थान की तालाबंदी या बंद होना
  • लगातार बेरोजगारी
  • महामारी का प्रकोप

EPFO से ऑनलाइन पैसा निकालने का पूरा तरीका

  • EPFO ने ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया को पहले जैसा ही रखा है, लेकिन नई कैटेगरी के साथ इसे अधिक व्यवस्थित बनाया गया है.
  • EPFO Member Unified Portal पर UAN, पासवर्ड और कैप्चा से लॉगिन करें.
  • Online Services में जाकर CLAIM (FORM-31, 19, 10C & 10D) चुनें.
  • अपना बैंक खाता नंबर दर्ज कर Verify करें और Proceed for Online Claim पर क्लिक करें.
  • I Want To Apply For में PF ADVANCE (FORM-31) चुनें.
  • अपनी जरूरत के अनुसार Essential, Housing या Special Circumstances कैटेगरी चुनकर निकासी राशि दर्ज करें.
  • वर्तमान पता भरें और बैंक पासबुक या चेक की साफ कॉपी अपलोड करें.
  • घोषणा-पत्र पर टिक करने के बाद Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और OTP दर्ज कर क्लेम सबमिट कर दें.

किन दस्तावेजों का रखना होगा ध्यान

ऑनलाइन क्लेम के दौरान अपलोड की जाने वाली बैंक पासबुक या कैंसिल चेक में खाता संख्या, खाताधारक का नाम और IFSC कोड स्पष्ट दिखाई देना चाहिए. आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर मिलने वाला OTP क्लेम सत्यापन के लिए अनिवार्य रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

ठेले-खोमचे वालों से भी वसूला जाएगा UPI चार्ज? जानिए ₹1 लाख वाला असली नियम
UPI से 2000 से ज्यादा भेजने पर भी जेब पर नहीं पड़ेगा असर, जानिए नया नियम

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
32 ° C
32 °
32 °
70%
2.1m/s
48%
शुक्र
34 °
शनि
37 °
रवि
37 °
सोम
36 °
मंगल
37 °

अन्य खबरें