🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,477.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,580.49 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,294.96 📊 Nifty 50 : 23,385.60 (0.17%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,477.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,580.49 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,294.96 📊 Nifty 50 : 23,385.60 (0.17%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड की सबसे बड़ी खदानों में CISF का सुरक्षा घेरा, कोयला चोरी पर लगेगी लगाम

Jharkhand Coal Mine : झारखंड की सबसे बड़ी कोयला परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था बदल दी गई है. मगध और आम्रपाली खदानों की कमान अब CISF ने संभाल ली है. इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर होने वाली कोयला चोरी पर रोक लगाना है.

विज्ञापन

Jharkhand Coal Mine : झारखंड की सबसे बड़ी कोयला परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था बदल दी गई है. मगध और आम्रपाली खदानों की कमान अब CISF ने संभाल ली है. इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर होने वाली कोयला चोरी पर रोक लगाना है.

विज्ञापन

Jharkhand Coal Mine : झारखंड की सबसे बड़ी कोयला परियोजनाओं मगध और आम्रपाली में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है. अब इन दोनों खदानों की सुरक्षा राज्य पुलिस, सीसीएल और होमगार्ड की बजाय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा. देश के सबसे बड़े ओपन कास्ट कोयला ब्लॉक्स में शामिल इन परियोजनाओं में यह बदलाव करीब 2000 करोड़ रुपये की कोयला चोरी रोकने के उद्देश्य से किया गया है.

19 सितंबर को CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने औपचारिक रूप से नई सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध कोयले की जब्ती गांव, जंगल, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे तक हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए तथा तस्करों के खिलाफ बिना हिचक कार्रवाई हो.

टाटा संस में चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति मंजूर, फिर टाटा ट्रस्ट्स ने क्यों जताई आपत्ति

आम्रपाली में 200 जवान, संख्या बढ़कर होगी 1700

जीरो कोल लीकेज प्लान के तहत फिलहाल आम्रपाली परियोजना में 200 CISF जवान तैनात किए गए हैं. चरणबद्ध तरीके से इनकी संख्या बढ़ाकर 1700 तक की जाएगी. पूरे सुरक्षा तंत्र की निगरानी के लिए डीआईजी स्तर का पद भी आवंटित किया गया है.

ड्रोन और GPS से होगी हाई-टेक निगरानी

नई व्यवस्था में ड्रोन सर्विलांस, वाहनों की GPS ट्रैकिंग और वेइंग ब्रिज मॉनिटरिंग को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा गया है. CISF ने जिला प्रशासन, पुलिस और CCL प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर राष्ट्रीय ऊर्जा संसाधन की सुरक्षा मजबूत करने पर भी जोर दिया.

इसे भी पढ़ें-

26 साल तक नहीं पकड़ा गया मामला, SIR में 3 अफगानी नागरिकों के नाम मिले
जमशेदपुर के कलाकार ने बनाया 4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का पोर्ट्रेट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.6m/s
9%
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °

अन्य खबरें