LPG Rule Change: घरेलू LPG पर सब्सिडी का लाभ लेने वाले ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू होने जा रहा है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा. यानी सिर्फ LPG कनेक्शन में आधार जुड़ा होना पर्याप्त नहीं माना जाएगा, बल्कि ग्राहक को आधार के जरिए अपनी पहचान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी पूरा करना होगा. सरकार ने इसके लिए ग्राहकों को कई विकल्प दिए हैं.
गैस एजेंसी या वितरक के यहां जाकर, सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
UPI से 2000 से ज्यादा भेजने पर भी जेब पर नहीं पड़ेगा असर, जानिए नया नियम
LPG Rule Change: आधार लिंक है तो भी यह काम जरूरी
LPG खाते में आधार नंबर जुड़ा होना और बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा होना एक ही प्रक्रिया नहीं है. सब्सिडी वाले रिफिल के लिए अब ग्राहक की पहचान का आधार आधारित सत्यापन जरूरी होगा. इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों की पहचान करना और डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान में मदद करना है.
गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय करा सकेंगे सत्यापन
ग्राहकों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए अलग से हर बार गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं होगी. सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी की मदद से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
इसके अलावा ग्राहक अपने LPG वितरक या गैस एजेंसी के शोरूम पर जाकर भी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं.
मोबाइल से भी पूरी हो सकती है प्रक्रिया
तेल कंपनियों की ओर से उपलब्ध मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहक खुद भी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर भी LPG से संबंधित ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध हैं.
पहली किस्त की तारीख तय, इन महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
फेस स्कैन से ई-केवाईसी की सुविधा
स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए फेस आधारित ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है. इसके लिए संबंधित तेल कंपनी का मोबाइल ऐप और आधार का FaceRD App इस्तेमाल किया जा सकता है.
1 अक्टूबर से लागू होगा नियम
सरकार की 19 सितंबर 2026 की घोषणा के मुताबिक 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा. इसलिए जिन ग्राहकों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें समय रहते अपना सत्यापन करा लेना चाहिए.
अगर ग्राहक को पहले ही बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण या फेस आधारित ई-केवाईसी पूरा करने की जानकारी है, तो वह अपने LPG वितरक या संबंधित तेल कंपनी के आधिकारिक माध्यम से इसकी पुष्टि कर सकता है.
इन नंबरों पर ले सकते हैं मदद
LPG से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर 1906 LPG इमरजेंसी हेल्पलाइन, 14428 टोल-फ्री हेल्पलाइन और 14438 उज्ज्वला हेल्पलाइन दी गयी हैं.
इसे भी पढ़ें-
पीएफ से पैसा निकालना है? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन क्लेम, जानें पूरा प्रोसेस
ठेले-खोमचे वालों से भी वसूला जाएगा UPI चार्ज? जानिए ₹1 लाख वाला असली नियम
Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.



