🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,447.78 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,460.50 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,880.16 (-1.27%) 📊 Nifty 50 : 23,136.80 (0.32%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,447.78 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,460.50 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,880.16 (-1.27%) 📊 Nifty 50 : 23,136.80 (0.32%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Patna Congress Protest : विधानसभा के पास रोका गया मार्च, प्रदर्शनकारियों पर चला वाटर कैनन

Patna Congress Protest : SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर पटना में कांग्रेस के विरोध मार्च को विधानसभा के पास रोक दिया गया. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पानी की बौछार में भीग गये.

विज्ञापन

Patna Congress Protest : SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर पटना में कांग्रेस के विरोध मार्च को विधानसभा के पास रोक दिया गया. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पानी की बौछार में भीग गये.

विज्ञापन

Patna Congress Protest: SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को पटना में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान स्थिति उस समय बदल गयी, जब विधानसभा के पास पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता आर. ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल के पास से राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे. मार्च को विधानसभा के पास रोके जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया.

इस दौरान कई कार्यकर्ता पानी की बौछार में भीग गये. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी वाटर कैनन की बौछार में भीग गये. कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर देशभर में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च का आह्वान किया था.

इसे भी पढ़ें-बांकीपुर जीत के बाद अब विधायक की भूमिका में प्रशांत किशोर, 4 ऐलानों पर रहेगी नजर

विधानसभा के पास रोक दिया गया मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्च आर. ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल के पास से शुरू हुआ था. कार्यकर्ता राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे.

विधानसभा के पास पहुंचने पर मार्च को रोक दिया गया. प्रदर्शनकारियों के हाथों में चुनाव आयोग और SIR के विरोध से जुड़े बैनर थे. इनमें “वोट चोर चुनाव आयोग छोड़” जैसे नारे भी लिखे थे.

रोकने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल

मार्च रोके जाने के दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया. पानी की बौछार के बीच कई कांग्रेस कार्यकर्ता भीग गये.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी वाटर कैनन की बौछार में भीग गए. प्रदर्शन के दौरान उनकी तस्वीर भी सामने आयी है.

कांग्रेस किन मुद्दों पर कर रही विरोध

कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है.

पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गये फैसलों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है.

SIR और मतदाता सूची पर उठाये सवाल

कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर सवाल उठाये हैं. पार्टी का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में किये गये बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए.

कांग्रेस का विरोध मार्च इसी मुद्दे को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय तक जाने के लिए आयोजित किया गया था.

28 सितंबर को जिला स्तर पर मार्च

कांग्रेस ने 25 सितंबर को सभी प्रदेश इकाइयों को राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का निर्देश दिया था.

आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च का कार्यक्रम रखा गया है. पार्टी की ओर से यह आंदोलन SIR और मतदाता सूची से जुड़े विवाद के विरोध में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

नवजात केस में FIR में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, थानेदार को जिले से बाहर भेजने का आदेश
पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी रात 10 बजे तक खुलेगी, छात्रों को राहत
पटना में अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक साथ जांच
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
94%
11.9m/s
100%
शुक्र
25 °
शनि
28 °
रवि
31 °
सोम
30 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें