Power Cut : भागलपुर में सोमवार को 33 हजार वोल्ट की लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण दर्जनों इलाकों में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सबौर ग्रिड से टीटीसी पावर सब स्टेशन को आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन पर काम किया जायेगा. इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जायेगा. इस दौरान टीटीसी पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
भागलपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खलीफाबाग समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
शटडाउन के कारण मसाकचक, दीप नगर, खर्मनचक, माणिक सरकार चौक, नया बाजार, बूढ़ानाथ, कोतवाली चौक, सराय, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक और एमपी द्विवेदी रोड समेत आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि सबौर ग्रिड से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के मेंटेनेंस के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-बैंककर्मियों ने आंदोलन कमजोर करने का लगाया आरोप?, कल से तीन दिनों तक बैंकों में लटके रहेंगे ताले
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा शटडाउन
बिजली विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा. इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लेने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें-



