Bank Strike Postponed : 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद आंदोलन टालने पर सहमति बनी. हड़ताल स्थगित होने के साथ ही बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर तत्काल उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला हुआ है.
Bank Strike Postponed : शनिवार की छुट्टी पर अब आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी.
इसे भी पढ़ें-यूपी से आंध्र प्रदेश तक हाहाकार, कहीं शहर डूबे तो कहीं पहाड़ धंसे; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट

इसी सहमति के आधार पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
हड़ताल टलने के बाद बनी कमेटी
बैठक में बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर तत्काल IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. समिति इस मुद्दे से जुड़े सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी.
समाधान तलाशते समय बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा. इसमें खास तौर पर बैंक ग्राहकों के हितों को भी शामिल किया जाएगा.
28 से 30 सितंबर का आंदोलन नहीं होगा
UFBU की देवघर इकाई के कन्वेनर मुन्ना कुमार झा की मानें तो हड़ताल स्थगित हो गयी है. इसके साथ ही 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल नहीं होगी.
अब शनिवार की छुट्टी की मांग पर बनने वाली उच्चस्तरीय समिति के जरिए आगे की प्रक्रिया तय होगी.
इसे भी पढ़ें-



