🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

यूपी से आंध्र प्रदेश तक हाहाकार, कहीं शहर डूबे तो कहीं पहाड़ धंसे; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट

Weather Updates : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है. विशाखापत्तनम में 280 MM बारिश से जलभराव है, जबकि सिक्किम में लैंडस्लाइड से 32 से अधिक मकान तबाह हुए हैं. बिहार, झारखंड, यूपी और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, वज्रपात और जलभराव को लेकर अलर्ट है.

विज्ञापन

Weather Updates : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है. विशाखापत्तनम में 280 MM बारिश से जलभराव है, जबकि सिक्किम में लैंडस्लाइड से 32 से अधिक मकान तबाह हुए हैं. बिहार, झारखंड, यूपी और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, वज्रपात और जलभराव को लेकर अलर्ट है.

विज्ञापन

Weather Updates : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और खराब मौसम ने जनजीवन प्रभावित किया है. दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा तट के ऊपर सक्रिय हुए डीप डिप्रेशन के प्रभाव से झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक दिखाई दे रहा है. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 280 मिमी की मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें-झारखंड के 6 डैमों से छोड़ा जा रहा पानी, कहीं 9 तो कहीं 6 गेट खुले

वहीं सिक्किम के रिम्बी गांव में पहाड़ दरकने से भीषण लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 32 से अधिक रिहायशी मकान मलबे में तब्दील हो गए. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में वज्रपात व जलभराव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

Weather Updates : बिहार-झारखंड में बारिश का दौर जारी

बिहार में 26 सितंबर को बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसके बाद 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बिहार में छिटपुट से बिखरी हुई बारिश का अनुमान है. 26 सितंबर को तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है.
झारखंड में 26 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भी कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 26 और 27 सितंबर को गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं.

रायपुर में खारून नदी उफान पर, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खारून नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किनारे बसे निचले गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और प्रशासन ने सतर्कता बरतने को कहा है.

सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद तबाही

सिक्किम के रिम्बी गांव में पहाड़ दरकने से भीषण लैंडस्लाइड हुआ है. भूस्खलन की चपेट में आने से 32 से अधिक रिहायशी मकान मलबे में तब्दील हो गए. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.

रांची से जुड़ी 26 उड़ानें रद्द

बारिश और खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित रहा. इंडिगो की 24 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं. इससे 5000 से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके.

बार-बार उड़ानों को री-शेड्यूल करने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना भी बदलनी पड़ी. सुबह से ही मौसम का असर उड़ानों पर दिखाई देने लगा था. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और पुणे से रांची आने वाली उड़ानों को कोलकाता, लखनऊ और बनारस डायवर्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें-अगले 48 घंटे भारी, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

UP में डीप डिप्रेशन के कारण बारिश ने पकड़ा जोर

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जबकि पश्चिमी यूपी में इसका असर सामान्य देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई.
बलरामपुर के तुलसीपुर समेत तराई बेल्ट में 7 से 9 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है. इसके साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का सिलसिला जारी है.

प्रयागराज-अयोध्या समेत यूपी के कई जिलों में 4 डिग्री तक गिरा पारा

लगातार बारिश और बादलों के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. IMD रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी संभाग के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है.
वहीं रात के तापमान में भी गिरावट आई है. कानपुर शहर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

26 और 27 सितंबर को भी UP के अधिकांश हिस्सों में राहत नहीं

मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को भी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का पूर्वानुमान जताया है. IMD के मुताबिक, पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी संभाग के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बौछारें पड़ेंगी.
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व वज्रपात की संभावना बनी हुई है. प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कच्चे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है.

डीप डिप्रेशन 26 सितंबर शाम तक यूपी की ओर बढ़ने की संभावना

उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित डिप्रेशन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. यह सिस्टम 26 सितंबर की शाम तक डिप्रेशन के रूप में दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा.
इसके बाद अगले 12 घंटों में इसके कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. रायपुर और लखनऊ के डॉप्लर रडार इस मौसमी हलचल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ओडिशा के खोरधा में बाढ़ जैसे हालात, बाणपुर-बालूगांव मुख्य मार्ग टूटा

ओडिशा के खोरधा जिले के बाणपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं. मुख्य मार्गों, विशेष रूप से बाणपुर-बालूगांव सड़क पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.
बाढ़ का पानी रिहायशी बस्तियों में घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं धान के बड़े-बड़े खेत भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है.

इसे भी पढ़ें-

यूपी में 1.16 लाख गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत, दूसरी किश्त के ₹816.66 करोड़ जारी
10वीं-12वीं पास के लिए निकली भर्ती, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
83%
8.9m/s
98%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
32 °

अन्य खबरें