🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर सर्च और वाहन जांच अभियान तेज

Durga Puja Security : दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. शहर के चौक-चौराहों पर सर्च और वाहन जांच अभियान चलाया गया. संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट चिह्नित कर गश्ती बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

Durga Puja Security : दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. शहर के चौक-चौराहों पर सर्च और वाहन जांच अभियान चलाया गया. संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट चिह्नित कर गश्ती बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

Durga Puja Security : आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार सुबह से ही विभिन्न चौक-चौराहों पर सर्च और वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली.

सिटी एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में चला अभियान

सिटी एसपी अतुलेश झा और सिटी डीएसपी हेमंत के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई.

सिटी एसपी ने बताया कि पर्व-त्योहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. पुलिस की ओर से लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान लोग सतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें-जितिया की तैयारी के बीच गेरुआ नदी में डूबी 13 वर्षीय छात्रा, सात घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

संदिग्ध और पूर्व अपराधियों पर रहेगी नजर

सिटी एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संदिग्ध लोगों और पूर्व के अपराधियों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. पर्व के दौरान किसी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें-मायागंज अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत! घायल मरीज का खून परिजन खुद करते रहे साफ

छिनतई रोकने के लिए संवेदनशील इलाके चिह्नित

दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भीड़ बढ़ने के साथ छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है. इन इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई है. पुलिस टीम लगातार ऐसे स्थानों पर नजर रख रही है, जहां पर्व के दौरान लोगों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर के गली-मोहल्ले होंगे रोशन, चिन्हित इलाकों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट
गंगा के तेज बहाव में फंसी नाव, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची एसडीआरएफ
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
83%
1.5m/s
64%
शनि
27 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें