🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,343.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,087.47 💵 USD / INR : ₹ 96.36 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,343.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,087.47 💵 USD / INR : ₹ 96.36 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर-कटिहार रूट पर पूजा स्पेशल का तोहफा, 7 अक्टूबर से रोज चलेगी ट्रेन

Bhagalpur Katihar Special Train : पूजा पर्व में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. 7 अक्टूबर से 30 नवंबर तक भागलपुर से 55 फेरे होंगे. वापसी में 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Katihar Special Train : पूजा पर्व में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. 7 अक्टूबर से 30 नवंबर तक भागलपुर से 55 फेरे होंगे. वापसी में 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Katihar Special Train : पूजा पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और कटिहार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 03409/03410 भागलपुर–कटिहार–भागलपुर विशेष निर्धारित अवधि में प्रतिदिन चलेगी. भागलपुर से ट्रेन की सेवा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि कटिहार से यह 8 अक्टूबर से परिचालित होगी.

भागलपुर से शाम 5:30 बजे खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 03409 भागलपुर–कटिहार विशेष 7 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. इस दौरान इसके कुल 55 फेरे होंगे. भागलपुर से ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे कटिहार पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 03410 कटिहार–भागलपुर विशेष 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी. इसके भी 55 फेरे निर्धारित किये गये हैं. कटिहार से ट्रेन सुबह 6:35 बजे खुलेगी और दोपहर 12:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

रात में थानों की हकीकत जांचने निकले SSP, ड्यूटी से गायब ओडी अधिकारी निलंबित

अकबरनगर, सुल्तानगंज से नवगछिया तक मिलेगा लाभ

भागलपुर से कटिहार जाने वाली ट्रेन अकबरनगर, सुल्तानगंज, कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर, मुंगेर, सबदलपुर, खगड़िया, मानसी, MSK, थाना बिहपुर, नवगछिया, कुरसेला और करागोला रोड होते हुए कटिहार पहुंचेगी.

भागलपुर-कटिहार रूट पर पूजा स्पेशल का तोहफा, 7 अक्टूबर से रोज चलेगी ट्रेन Bhagalpur Katihar Special Train
Bhagalpur Katihar Special Train

वापसी में कटिहार से खुलने के बाद ट्रेन करागोला रोड, कुरसेला, नवगछिया, थाना बिहपुर, MSK, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, रतनपुर, बरियारपुर, कल्याणपुर रोड, सुल्तानगंज और अकबरनगर होते हुए भागलपुर पहुंचेगी.

भागलपुर से कटिहार जाने वाली ट्रेन का समय

स्टेशनआगमन/प्रस्थान
भागलपुर17:30
अकबरनगर17:52/17:53
सुल्तानगंज18:03/18:05
कल्याणपुर रोड18:14/18:15
बरियारपुर18:23/18:25
रतनपुर18:38/18:40
मुंगेर19:30/19:35
सबदलपुर19:49/19:51
खगड़िया20:09/20:11
मानसी20:30/20:32
MSK20:53/20:55
थाना बिहपुर21:14/21:16
नवगछिया21:31/21:33
कुरसेला22:01/22:03
करागोला रोड22:19/22:20
कटिहार23:10

कटिहार से भागलपुर लौटने का समय

स्टेशनआगमन/प्रस्थान
कटिहार06:35
करागोला रोड07:00/07:02
कुरसेला07:15/07:17
नवगछिया07:33/07:35
थाना बिहपुर07:50/07:52
MSK08:28/08:30
मानसी08:42/08:44
खगड़िया08:54/08:56
सबदलपुर09:58/10:00
मुंगेर10:25/10:30
रतनपुर10:50/10:51
बरियारपुर10:57/10:59
कल्याणपुर रोड11:05/11:06
सुल्तानगंज11:21/11:23
अकबरनगर11:40/11:41
भागलपुर12:05
राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा

शुरुआत में 17 कोच, बाद में 12 CAR MEMU संरचना

रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन का परिचालन शुरुआती चरण में 17 कोच के साथ किया जायेगा. इसमें 15 GS/GSCN अनारक्षित कोच और दो SLRD होंगे. इसके बाद ट्रेन 12 CAR MEMU संरचना के साथ चलेगी. ट्रेन विद्युत कर्षण से संचालित होगी.

ट्रेन का किराया प्रचलित नियमों और रेलवे बोर्ड के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार निर्धारित होगा. भागलपुर और कटिहार में ट्रेन में पानी तथा सफाई की व्यवस्था की जायेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारणी और टिकट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से जांच लेने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-

आदमपुर में पांचवीं मंजिल पर चल रही थी साइबर अपराध की तैयारी, 5 गिरफ्तार
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76%
3.1m/s
60%
मंगल
26 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें