🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा

Lawn Tennis Selection 2026 : भागलपुर में राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभिन्न आयु वर्गों में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ी नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस इवेंट में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

Lawn Tennis Selection 2026 : भागलपुर में राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभिन्न आयु वर्गों में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ी नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस इवेंट में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

Lawn Tennis Selection 2026 : खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. सैंडिस कंपाउंड स्थित लॉन टेनिस कोर्ट में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

गंगा के तेज बहाव में फंसी नाव, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची एसडीआरएफ

प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर विद्यालयी प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित करना था. ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया. चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया गया.

छह आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन

अंडर-14 बालिका वर्ग में पटना की अमीरा अग्रवाल और भागलपुर की परिधि ठाकुर का चयन किया गया. अंडर-14 बालक वर्ग में पटना के अंकुर आलोक और प्रांजल श्रीवास्तव चयनित हुए.

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा Lawn Tennis Selection 2026 2
Lawn Tennis Selection 2026

अंडर-17 बालिका वर्ग में भागलपुर की भार्गवी शर्मा और अनुष्का रैना का चयन हुआ. वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में पटना के अथर्व आनंद और भागलपुर के प्रियांश ठाकुर चयनित किए गए.

अंडर-19 बालिका वर्ग में पटना की अदिति मिश्रा और भागलपुर की तनीषा सिंह का चयन किया गया. अंडर-19 बालक वर्ग में पटना के अभीर रंजन और अमन सिंह का चयन हुआ.

राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस इवेंट में लेंगे हिस्सा

ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की गई. चयनित खिलाड़ी आगामी सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस इवेंट में भाग लेंगे.

प्रतियोगिता के दौरान कोच अंजू वर्मा, अभिनव कुमार, विशाल विवेक कुमार, कौस्तुभ अंश कुमार तथा इवेंट मैनेजर संजय भारती मौजूद रहे. सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शाहकुण्ड में पुलिस की दबिश, 1.575 किलो गांजा के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार

जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, भागलपुर की ओर से भी चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

इसे भी पढ़ें-

विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद फेरी सेवा में बढ़ेंगे जहाज, बियाडा घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
86%
1.3m/s
0%
सोम
33 °
मंगल
31 °
बुध
33 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें