इस खबर में क्या है?
Bhagalpur News : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सबौर स्थित बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा के संचालन पर लगाई गई रोक को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है. इस अवधि में बाबूपुर घाट से किसी भी प्रकार का कार्गो मूवमेंट पूरी तरह स्थगित रहेगा. तीन दिन बाद गंगा के जलस्तर और घाट की परिस्थितियों का दोबारा आकलन किया जाएगा. स्थिति अनुकूल पाए जाने पर कार्गो सेवा के संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा.
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर सर्च और वाहन जांच अभियान तेज
जलस्तर पर लगातार रखी जा रही नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम की ओर से आवश्यक कार्रवाई और बचाव कार्य किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन भी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है. जलस्तर और स्थल की परिस्थितियों के आधार पर आगे की व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा.
जिला प्रशासन ने आमजनों और यात्रियों से अपील की है कि बाबूपुर घाट से यात्रा की योजना बनाते समय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.
घाटों पर मेडिकल कैंप से लेकर पुलिस बल तक की व्यवस्था
घाटों पर मेडिकल कैंप, जीविका दीदी की रसोई, कंट्रोल रूम, प्रशासनिक प्रतिनिधि, आपदा मित्र और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. संबंधित पदाधिकारियों की ओर से घाटों पर की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है.
फेरी सेवा के संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था प्रभावी रखी जाएगी.
शाहकुण्ड में पुलिस की दबिश, 1.575 किलो गांजा के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार
वैकल्पिक मार्गों पर भी रहेगी निगरानी
वैकल्पिक यातायात मार्गों और घाटों पर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
यात्रियों की सहायता और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम को नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्यरत रखा जाएगा. किसी भी समस्या, आवश्यक जानकारी या सुझाव के लिए यात्री जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 0641-2402871 पर संपर्क कर सकते हैं.



