🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी

Ferry Service Bike Ban : गंगा का जलस्तर बढ़ने से नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति बनी है. इसके चलते तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर लगी रोक तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्ववत चालू रहेगी.

विज्ञापन

Ferry Service Bike Ban : गंगा का जलस्तर बढ़ने से नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति बनी है. इसके चलते तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर लगी रोक तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्ववत चालू रहेगी.

विज्ञापन

Ferry Service Bike Ban : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया की ओर स्थित एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसके चलते बाइक से आवागमन में परेशानी हो रही है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा के संचालन पर लगी रोक को आगामी तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है.

विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद फेरी सेवा में बढ़ेंगे जहाज, बियाडा घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

बियाडा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट एवं जानकी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में अब तीन दिनों तक बाइक के साथ आवागमन नहीं किया जा सकेगा. इस अवधि में इन तीनों घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

एप्रोच रोड के कटाव को रोकने में जुटी टीम

एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से भी यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

जिला प्रशासन ने आमजनों एवं यात्रियों से अनुरोध किया है कि आगामी तीन दिनों की अवधि में उक्त तीनों घाटों पर बाइक लेकर न आएं. यात्रियों से प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े.

पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा रहेगी चालू

बाइक के आवागमन पर रोक के बावजूद पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्ववत चालू रहेगी. पैदल यात्री फेरी सेवा का उपयोग कर गंगा के रास्ते आवागमन कर सकते हैं.

जिला प्रशासन ने यात्रियों से पुनः अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों और जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

इसे भी पढ़ें-

गंगा के तेज बहाव में फंसी नाव, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची एसडीआरएफ
शाहकुण्ड में पुलिस की दबिश, 1.575 किलो गांजा के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर सर्च और वाहन जांच अभियान तेज
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
86%
1.3m/s
0%
सोम
33 °
मंगल
31 °
बुध
33 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें