🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,676.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,802.31 💵 USD / INR : ₹ 96.45 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,676.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,802.31 💵 USD / INR : ₹ 96.45 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर जिले के प्रखंडों में लगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं से जोड़े गये पात्र लाभुक

Seva Setu Camp : भागलपुर के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सेवा सेतु शिविर लगाया गया. पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ पुराने आवेदनों और शिकायतों पर कार्रवाई की गयी. शिविर में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Seva Setu Camp : भागलपुर के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सेवा सेतु शिविर लगाया गया. पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ पुराने आवेदनों और शिकायतों पर कार्रवाई की गयी. शिविर में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Seva Setu Camp : सेवा संकल्प अभियान के तहत भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बुधवार को सेवा सेतु शिविर लगाये गये. शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ायी गयी. इसके अलावा पहले से मिले आवेदन और शिकायतों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई की. इस पहल का उद्देश्य लोगों को योजनाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने के बजाय स्थानीय स्तर पर जानकारी, मार्गदर्शन और समाधान उपलब्ध कराना रहा.

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा

एक जगह मिली कई सरकारी योजनाओं की जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. उन्होंने आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करायी गयी.

भागलपुर जिले के प्रखंडों में लगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं से जोड़े गये पात्र लाभुक Seva Setu Camp 2
Seva Setu Camp.

शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, विकसित भारत ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी गयी.

इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन/जीविका, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, ई-श्रम पोर्टल और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में भी लोगों को बताया गया.

25 सितंबर के बाद मिले आवेदनों पर भी हुई कार्रवाई

सेवा सेतु शिविर की खास बात यह रही कि यहां केवल नयी जानकारी देने तक ही काम सीमित नहीं रहा. नागरिकों की ओर से पहले दिये गये शिकायत और आवेदनों की भी समीक्षा की गयी. विशेष रूप से 25 सितंबर 2026 से शिविर की तिथि तक प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों ने देखा और पात्र मामलों में समस्या के समाधान तथा लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की.

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर

जिला प्रशासन की कोशिश है कि सेवा संकल्प अभियान के जरिये सरकारी योजनाओं का लाभ उन पात्र लोगों तक भी पहुंचे, जो किसी कारण से अब तक इससे जुड़ नहीं सके हैं. साथ ही स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके. सेवा सेतु शिविर को इसी उद्देश्य से प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के माध्यम के रूप में आयोजित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

आदमपुर में पांचवीं मंजिल पर चल रही थी साइबर अपराध की तैयारी, 5 गिरफ्तार
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
24 ° C
24 °
24 °
83%
1.5m/s
20%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें