🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

महालया पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, हर थाने में बनेगी 20 जवानों की स्पेशल टीम

West Bengal Police Reform : पश्चिम बंगाल में पुलिस थानों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सहायता व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है. महालया के दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हर थाने में 20 सदस्यीय विशेष टीम गठित करने और पुलिस वाहनों की संख्या बढ़ाने की योजना बतायी. इसके साथ ही 112 हेल्पलाइन के जरिए पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एक मंच से जोड़ने की पहल की गई है.

विज्ञापन

West Bengal Police Reform : पश्चिम बंगाल में पुलिस थानों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सहायता व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है. महालया के दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हर थाने में 20 सदस्यीय विशेष टीम गठित करने और पुलिस वाहनों की संख्या बढ़ाने की योजना बतायी. इसके साथ ही 112 हेल्पलाइन के जरिए पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एक मंच से जोड़ने की पहल की गई है.

विज्ञापन

West Bengal Police Recruitment: पश्चिम बंगाल में थानों के कामकाज से लेकर आपातकालीन पुलिस सहायता तक, व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले एक वर्ष में राज्य के हर पुलिस थाने में 20 सदस्यीय विशेष टीम गठित करने और प्रत्येक थाने को चार मोटरसाइकिल व चार कार उपलब्ध कराने की योजना बतायी है. महालया के अवसर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की शुरुआत के दौरान उन्होंने पुलिस बल बढ़ाने से लेकर थानों की सुविधाएं सुधारने तक की योजनाएं सामने रखीं.

West Bengal Police Recruitment: पांच साल में एक लाख पुलिसकर्मियों की नियुक्ति

राज्य में अगले पांच वर्षों के दौरान एक लाख पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी. मुख्यमंत्री ने जल्द 12 हजार नियुक्तियों का लक्ष्य भी बताया. दुर्गा पूजा से पहले 11 हजार से अधिक कांस्टेबलों और करीब 300 उपनिरीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई. वाहन चालकों की कमी दूर करने के लिए मंत्रिमंडल ने 1,500 चालक पदों को मंजूरी दी है. इन पदों पर पुलिस भर्ती बोर्ड और लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्तियां होंगी.

सकरीगली-महाराजपुर के बीच डाउन लाइन बहाल, 8 दिन बाद सामान्य हुआ ट्रेन परिचालन; कई ट्रेनें पुराने रूट पर लौटीं

पुलिस सहायता में देरी कम करने की चुनौती

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य पुलिस का औसत आपातकालीन प्रतिक्रिया समय करीब 90 मिनट है. उन्होंने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में छह से 10 मिनट में पुलिस सहायता मिलने की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए बंगाल में भी प्रतिक्रिया समय घटाने पर जोर दिया. नई 112 हेल्पलाइन के तहत पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एक मंच से जोड़ने की योजना है.

पुलिस थानों की सुविधाओं पर भी उठे सवाल

मुख्यमंत्री ने वाटगंज और इकबालपुर थानों की पुरानी इमारतों तथा सीसीटीवी प्रणाली और अग्निशामक यंत्रों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जतायी. उन्होंने थानों के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता और प्रभावी नियंत्रण कक्ष की जरूरत बतायी. अपराध के मामलों में राजनीतिक दबाव खत्म करने पर भी जोर दिया.

गंगा का तटबंध कटने से साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; कई का बदला रूट

पुलिसकर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ राशन भत्ता

पुलिसकर्मियों का राशन भत्ता 1,500 रुपये से बढ़ाकर फिलहाल 2,000 रुपये करने की घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) के साथ महाषष्ठी से पहले अग्रिम वेतन देने की बात भी कही. इस अवसर पर राज्य पुलिस को 450 स्कॉर्पियो गाड़ियां और 450 मोटरसाइकिलें सौंपी गईं.

प्रति लाख आबादी पर 155 पुलिसकर्मी होने का दावा

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य में प्रति एक लाख आबादी पर पुलिसकर्मियों की संख्या पहले 105 थी, जो अब बढ़कर 155 हो गई है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में यह अनुपात 200 होने का उल्लेख करते हुए पर्याप्त पुलिस बल को अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया. पुलिसकर्मियों पर हमलों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में उन्होंने सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई.

इसे भी पढ़ें-

पूर्व रेलवे में कबाड़ से जुगाड़, पुरानी रेल सामग्री से तैयार हुईं भोलू और हाथियों की प्रतिमाएं
बी. आर. सिंह अस्पताल में जटिल हृदय रोगों का सफल इलाज, 95 वर्षीय मरीज को पेसमेकर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
73%
1.2m/s
100%
शनि
26 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें