🟡 Gold (10g) : ₹ 1,21,588.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,748.18 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 74,459.53 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,21,588.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,748.18 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 74,459.53 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Watch Video : बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच श्रद्धालु और पायलट थे सवार; SDRF का रेस्क्यू शुरू

Chamoli Helicopter Crash : उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में पांच श्रद्धालु और एक पायलट समेत छह लोग सवार थे. हादसे के बाद SDRF और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई हैं.

विज्ञापन

Chamoli Helicopter Crash : उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में पांच श्रद्धालु और एक पायलट समेत छह लोग सवार थे. हादसे के बाद SDRF और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई हैं.

विज्ञापन

Chamoli Helicopter Crash : उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए रवाना हुआ हेलीकॉप्टर छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. विमान में पायलट और पांच श्रद्धालु समेत कुल छह लोग सवार थे.

दुर्घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं.

इसे भी पढ़ें-फडणवीस-गडकरी के गढ़ में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, 3,271 वोटों से जीते अभिजीत वंजारी

हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था और इसका पंजीकरण नंबर VT-HCX बताया गया है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी. हालांकि, शुरुआती जानकारी में इसके उड़ान भरने का समय दोपहर 1:12 बजे भी बताया गया है.

Chamoli Helicopter Crash : जोशीमठ घाटी के ऊपर संपर्क टूटने के बाद नहीं मिली लोकेशन

बद्रीनाथ से पांच श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर का जोशीमठ घाटी के ऊपर अचानक संपर्क टूट गया. चमोली के जिला सूचना अधिकारी धीरज कर्की के मुताबिक, संपर्क टूटने के बाद हेलीकॉप्टर की लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम पर भी दिखनी बंद हो गई. इसके बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई.

मारवाड़ी इलाके के छई गांव के पास दुर्घटना

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पुराने नाम ज्योतिर्मठ क्षेत्र के मारवाड़ी इलाके में छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. सूचना मिलते ही जोशीमठ से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई.

दुर्घटनास्थल पहाड़ी और दुर्गम इलाके में होने के कारण बचाव दलों को वहां तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन और दूसरी संबंधित एजेंसियां मौके तक पहुंचने के साथ राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाने में लगी हैं.

इसे भी पढ़ें-मुंबई में रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव और पाकिस्तानी चैनल से संपर्क का शक

खराब मौसम के बीच टूटा था हेलीकॉप्टर से संपर्क

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था. उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ को संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाने में लगाया गया है.

फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और पांच श्रद्धालुओं की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. वहीं, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी भी सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें-

बैरिकेड तोड़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत
ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान को सजा-ए-मौत, भारत में अब तक कितनी महिलाओं को दी गई फांसी?
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
21 ° C
21 °
21 °
91%
5m/s
100%
शुक्र
21 °
शनि
27 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन