🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,285.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,295.01 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,285.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,295.01 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दीपावली-छठ पर बिहार से दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी 150 स्पेशल बसें, किराये में 50% तक छूट

Bihar Festival Special Buses : दीपावली और छठ के दौरान बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वालों को बस किराये में राहत मिलेगी. राज्य सरकार 5 नवंबर से 150 त्योहार स्पेशल बसें चलाएगी, जिनमें टिकट पर 15 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. रविवार से 20 नवंबर तक की यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होगी.

विज्ञापन

Bihar Festival Special Buses : दीपावली और छठ के दौरान बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वालों को बस किराये में राहत मिलेगी. राज्य सरकार 5 नवंबर से 150 त्योहार स्पेशल बसें चलाएगी, जिनमें टिकट पर 15 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. रविवार से 20 नवंबर तक की यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होगी.

विज्ञापन

Bihar Festival Special Buses : दीपावली और छठ के दौरान बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों को बस किराये में राहत मिलेगी. राज्य सरकार 5 नवंबर से 150 त्योहार स्पेशल बसों का परिचालन शुरू करने जा रही है. इन बसों में यात्रियों को टिकट पर 15 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. इनमें 24 बसें पटना और 126 बसें राज्य के अन्य जिलों से खुलेंगी. एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू होगी और 20 नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट आरक्षित कराए जा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें-सरदार पटेल की प्रतिमा को लेकर बिहार में बड़ा ऐलान, देश में सबसे ऊंची होगी मूर्ति; CM सम्राट चौधरी ने बताई योजना

पांच राज्यों के लिए मिलेगी बस सेवा

त्योहार स्पेशल बसों का परिचालन झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के लिए होगा. पीपीपी मोड पर चलने वाली इन बसों में एसी स्लीपर, एसी सीटर, नॉन एसी स्लीपर और नॉन एसी सीटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अलग-अलग श्रेणियों और गंतव्यों के अनुसार किराया और सब्सिडी निर्धारित की गई है.

किराया और सब्सिडी (रुपये में)

गंतव्यनॉन-एसी सीटरनॉन-एसी स्लीपरएसी सीटरएसी स्लीपर
दिल्ली1,221 (394)1,532 (183)1,361 (619)2,000 (919)
अंबाला1,303 (495)1,635 (263)1,455 (742)2,134 (1,072)
गुरुग्राम1,088 (552)1,360 (380)1,216 (789)1,772 (1,128)
पानीपत1,112 (661)1,390 (483)1,763 (924)2,362 (1,338)
गुमला502 (198)615 (185)568 (285)800 (153)
गाजियाबाद1,120 (424)1,417 (227)1,246 (650)1,854 (969)

नोट: सभी राशि रुपये में हैं. कोष्ठक में दी गई राशि सब्सिडी की है.

पटना से दिल्ली के लिए 919 रुपये की सब्सिडी

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एसी स्लीपर बस में सबसे अधिक राहत मिलेगी. इस बस का किराया 2,000 रुपये निर्धारित है, जिसमें 919 रुपये की सब्सिडी शामिल है. नॉन एसी सीटर का किराया 1,221 रुपये है और इस पर 394 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. नॉन एसी स्लीपर का किराया 1,532 रुपये और सब्सिडी 183 रुपये निर्धारित है. वहीं, एसी सीटर का किराया 1,361 रुपये है, जिसमें 619 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

गुरुग्राम और गाजियाबाद के लिए भी रियायत

पटना से गुरुग्राम जाने वाली एसी स्लीपर बस का किराया 1,772 रुपये निर्धारित किया गया है. इसमें यात्रियों को 1,128 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. गाजियाबाद के लिए एसी स्लीपर का किराया 1,854 रुपये है, जिस पर 969 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. अंबाला और पानीपत जाने वाले यात्रियों को भी चारों श्रेणियों की बसों में सब्सिडी के साथ यात्रा की सुविधा मिलेगी.

गुमला जाने वाली बसों में भी मिलेगी छूट

झारखंड के गुमला जाने वाले यात्रियों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में किराये पर सब्सिडी निर्धारित की गई है. एसी स्लीपर बस का किराया 800 रुपये है, जिसमें 153 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. नॉन एसी सीटर का किराया 502 रुपये और सब्सिडी 198 रुपये है. नॉन एसी स्लीपर का किराया 615 रुपये है, जिस पर 185 रुपये की छूट मिलेगी. वहीं, एसी सीटर का किराया 568 रुपये और सब्सिडी 285 रुपये निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें-विकास राशि में मेयर-डिप्टी मेयर की हिस्सेदारी पर बवाल, विरोध में दोनों ने छोड़ी नगर निगम बोर्ड की बैठक

5 से 20 नवंबर तक होगा परिचालन

त्योहार स्पेशल बसों का परिचालन 5 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रस्तावित है. एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू होगी. यात्री 20 नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकेंगे. राज्य सरकार की ओर से टिकट पर 15 से 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

बैजानी के हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू, 24 नवंबर को होगा समापन
2029 तक नशामुक्त बिहार का लक्ष्य, सबौर हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली शपथ
अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश, पुल निगम के चेयरमैन ने किया स्थल निरीक्षण
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
75%
2.8m/s
15%
रवि
25 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
30 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन