Encounter In Bihar : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से मनेर का शेरपुर इलाका गूंज उठा. करीब तीन बजे पटना एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम का सामना अपराधियों से हो गया. मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल 42 राउंड फायरिंग हुई. पुलिस ने 18 राउंड गोलियां चलाईं, जबकि अपराधियों की ओर से 24 राउंड फायरिंग की गई. आखिरकार मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए. तीनों पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं. इनमें हत्या का मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है.
Encounter In Bihar : 24 राउंड फायरिंग कर पुलिस को दी चुनौती
मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी इलाके में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने 24 राउंड गोलियां चलाईं. जवाब में पुलिस की ओर से 18 राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई. उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह की बेटी की शादी में किसकी नो एंट्री? एक नाम सुनकर चौंक जाएंगे!
पैक्स अध्यक्ष की हत्या में शामिल तीनों अपराधी मारे गए
मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है. दानापुर-2 के एसडीपीओ ए.के. झा के अनुसारी तीनों मनेर के ब्यापुर निवासी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे. तीनों अलग-अलग थानों में वांछित थे.
दो ने चलाई थीं गोलियां, तीसरे ने रची थी हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में बबलू कुमार और सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा ने शूटर की भूमिका निभाई थी. वहीं, जेपी यादव को हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. इस मामले में मनेर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन भी अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल हुए थे. हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी.
घटनास्थल से पिस्तौल, देसी कट्टा और खोखे बरामद
मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली. इस दौरान दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए गए. तीनों अपराधियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस अब हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
घायल थानाध्यक्ष को पटना भेजा गया, एसएसपी पहुंचे घटनास्थल
मुठभेड़ में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे. पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपितों की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें-



