Bhagalpur Electricity Helpline : दीपावली की रात अचानक बिजली गुल हो जाए या घर के आसपास तार टूट जाए तो शिकायत के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी. भागलपुर में बिजली विभाग ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों के लिए जूनियर इंजीनियरों और फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर जारी किए हैं. उपभोक्ता अपने इलाके के अनुसार संबंधित नंबर पर कॉल कर बिजली की खराबी की सूचना दे सकते हैं. शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंचकर समस्या दूर करेगी.
दीपावली और पूजा की छुट्टियों में भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं. बिजली की तकनीकी खराबी को जल्द दूर करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई है. अभियंताओं और लाइनमैन की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें विशेष ड्यूटी पर लगाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-दो साल सेवा विस्तार पर भागलपुर के युवाओं ने जताई खुशी, अब 7 से 10 साल करने की मांग
तार टूटने से ट्रांसफार्मर खराब होने तक की शिकायत पर होगी कार्रवाई
शहर में कहीं तार टूटने, फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर जलने या किसी अन्य तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता संबंधित टीम को सूचना दे सकेंगे. इसके लिए विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. सर्किल स्तर पर भी कंट्रोल रूम से निगरानी की व्यवस्था की गई है.
कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि दीपावली के दौरान यह विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. इसका उद्देश्य पूजा के दौरान लोगों को बिजली से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होने देना है.
मोहल्ले के अनुसार इन जूनियर इंजीनियरों को करें कॉल
- विद्युत सब डिवीजन, मोजाहिदपुर
स्टेशन, सोनापट्टी, लोहापट्टी, पटलबाबू रोड, भगत सिंह चौक, टोला, काजवली चौक, वेरायटी चौक से खलीफाबाग चौक, तातारपुर, मुंदीचक, उर्दू बाजार और लहेरी टोला.
जूनियर इंजीनियर : 9264428005
अलीगंज से मस्जिद, लोहिया पुल के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र, कुतुबगंज, मिरजानहाट, मोहद्दीनगर, मारुफचक, हसनगंज और काजीचक.
जूनियर इंजीनियर : 9264428004
गोलाघाट से शंकर टॉकीज, खलीफाबाग, बूढ़ानाथ, जोगसर चौक से शंकर टॉकीज और लाजपत पार्क.
जूनियर इंजीनियर : 9264428006
- विद्युत सब डिवीजन, तिलकामांझी
भीखनपुर, बरहपुरा, आनंदबाग, मुंदीचक और मिनी मार्केट.
जूनियर इंजीनियर : 9264428014
मशाकचक, खंजरपुर, आदमपुर, कोयलाघाट और एसएम कॉलेज रोड खंजरपुर.
जूनियर इंजीनियर : 9264428013
बरारी, अस्पताल, कुप्पा घाट, तिलकामांझी, बहादुरपुर, गंगापुर, सोइन खान भट्ठा और जेल रोड.
जूनियर इंजीनियर : 9264428012
- विद्युत सब डिवीजन, नाथनगर
तातारपुर, परबत्ती, आसानंदपुर, कबीरपुर और विश्वविद्यालय.
जूनियर इंजीनियर : 9264428009
चंपानगर, चंपानाला और मनसकामना नाथनगर.
जूनियर इंजीनियर : 9264428010
चंपानगर, महाशय ड्योढ़ी, सीटीएस रोड, दीन मोहम्मदपुर लेन, नरगा और देवी मंडप लेन.
जूनियर इंजीनियर : 9264428008
जूनियर इंजीनियर से शिकायत नहीं सुनने पर इन नंबरों पर करें कॉल
- मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता : 9264428002
- नाथनगर विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता : 9264428007
- तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता : 9264428011
- अलीगंज विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता : 9264428015
विद्युत कार्यपालक अभियंता (शहरी) से भी की जा सकती है शिकायत
मोबाइल नंबर : 9264428001
इसे भी पढ़ें-गीदड़ को बचाने में पलटा टोटो, चालक समेत चार घायल; ड्राइवर की हालत नाजुक
फ्यूज उड़ने या बिजली की खराबी पर पहले इन सेंटरों पर करें कॉल
मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन
- मिरजानहाट सेक्शन : 9031683585
- नयाबाजार सेक्शन : 9031683586
- पावर हाउस : 9264437084
तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन - तिलकामांझी सेक्शन : 9031683587
- नार्थ सेक्शन : 9031683593
- साउथ सेक्शन : 9264437085
नाथनगर विद्युत सब डिवीजन - फ्यूज कॉल सेंटर : 9262391869



