Bhagalpur Crime: भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के 18 वर्षीय DJ संचालक दुर्गेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, पैसे के लेनदेन के विवाद में दुर्गेश की हत्या की गई थी. घटना वाले दिन उसे घर से बुलाया गया, फिर शराब पिलाने के बाद मारपीट कर उसकी जान ले ली गई. हत्या के बाद शव को भवनाथपुर बगीचा के पास झाड़ी में फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने दुर्गेश के दो दोस्तों अभिषेक और दिलखुश को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें-गीदड़ को बचाने में पलटा टोटो, चालक समेत चार घायल; ड्राइवर की हालत नाजुक
घर से बुलाकर शराब पिलाई, फिर कर दी हत्या
विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि दुर्गेश की हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद था. घटना वाले दिन उसे घर से बुलाया गया था. इसके बाद उसे शराब पिलाई गई और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को भवनाथपुर बगीचा के पास झाड़ी में फेंक दिया.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर सदर अस्पताल में हड्डी के मरीजों की सर्जरी अटकी, ओटी बंद; मरम्मत की तारीख भी तय नहीं
तीन दोस्तों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
दुर्गेश की हत्या के मामले में परिजनों के आवेदन पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक और दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.



