विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : नगर निगम के पास पैसा भरपूर, फिर भी छठ घाटों के लिए 20 लाख खर्च करने की मंजूरी

Bhagalpur Municipal Corporation : भागलपुर नगर निगम के खाते में करोड़ों रुपये उपलब्ध हैं, लेकिन बड़ी विकास योजनाएं अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी हैं. दूसरी ओर, छठ घाटों की व्यवस्था के लिए स्वच्छता अनुदान मद से 20 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी मिली है. इस राशि से नियंत्रण कक्ष, बैरिकेडिंग, वॉच टावर, चेंजिंग रूम और सीसीटीवी समेत कई सुविधाएं जुटाई जाएंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Municipal Corporation : भागलपुर नगर निगम के खाते में करोड़ों रुपये उपलब्ध हैं, लेकिन बड़ी विकास योजनाएं अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी हैं. दूसरी ओर, छठ घाटों की व्यवस्था के लिए स्वच्छता अनुदान मद से 20 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी मिली है. इस राशि से नियंत्रण कक्ष, बैरिकेडिंग, वॉच टावर, चेंजिंग रूम और सीसीटीवी समेत कई सुविधाएं जुटाई जाएंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur : नगर निगम के पास भरपूर पैसा है, लेकिन शहर की बड़ी विकास योजनाएं अब भी जमीन पर उतरने का इंतजार कर रही हैं. आम नागरिकों को बेहतर सड़क और नाला जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग मदों में अनुदान राशि दी जाती रही है. इसके बावजूद नगर निगम उपलब्ध राशि का उपयोग कर विकास कार्यों को गति नहीं दे पा रहा है. स्थिति यह है कि शहर की सड़कों और नालों के निर्माण की जिम्मेदारी भी अब बुडको को दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें–भागलपुर में थानेदार-दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिए पूरी वजह

15वें वित्त आयोग, षष्ठम वित्त आयोग और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडीएसडी) की ओर से निगम को राशि आवंटित की जाती रही है. इसके बावजूद बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में निगम प्रशासन की सुस्ती सामने आ रही है. नगर निगम अपने पुराने कार्यालय भवन को तोड़कर नया भवन बनाने की योजना पर भी लगातार कोशिशों के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं करा सका है. ऐसे में उपलब्ध राशि के उपयोग और विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

छठ घाटों की व्यवस्था के लिए 20 लाख रुपये की मंजूरी

विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार के बीच छठ पर्व की तैयारियों के लिए नगर निगम को स्वच्छता अनुदान मद से 20 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति मिली है. इस राशि से शहर के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही घाटों पर व्यवस्था और निगरानी के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे.

घाटों पर बनेंगे नियंत्रण कक्ष और वॉच टावर

स्वीकृत राशि से छठ घाटों पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष, बैरिकेडिंग और वॉच टावर का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री शेड बनाए जाएंगे. घाटों पर अस्थायी शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था भी की जाएगी.

सुरक्षा के लिए लगेंगे CCTV कैमरे, लाइट और जनरेटर भी

घाटों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेबल-कुर्सी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाइट और जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही आवश्यक सूचनाएं और दिशा-निर्देश देने के लिए फ्लैक्स भी छपवाए जाएंगे.

नगर निगम इस राशि को छठ पर्व के दौरान घाटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर खर्च करेगा.

इसे भी पढ़ें-
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
गीदड़ को बचाने में पलटा टोटो, चालक समेत चार घायल; ड्राइवर की हालत नाजुक
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
88%
1.4m/s
0%
रवि
29 °
सोम
30 °
मंगल
30 °
बुध
29 °
गुरु
28 °

अन्य खबरें

विज्ञापन