विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 6.15 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

Bhagalpur News :भागलपुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच के बाद फंसी हुई 6.15 लाख रुपये की राशि पीड़ित को वापस दिलाई. इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : साइबर ठगी के मामलों पर भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है. साइबर थाना भागलपुर की सक्रियता से एक धोखाधड़ी के मामले में फंसी 6,15,828.30 रुपये की राशि सफलतापूर्वक उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दी गई.

मामले के अनुसार, एक व्यक्ति ने साइबर ठगी के जरिए खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संबंधित बैंक खातों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करा दिया.

इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी राशि पीड़िता को वापस दिलाई गई. इस कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी आर्थिक राहत मिली है.

भागलपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धन की रिकवरी संभव हो सके.

इसे भी पढ़ें-विश्व बैंक फंड से भागलपुर समेत कई शहरों में होगा बड़ा बदलाव, 500 मिलियन डॉलर की योजना मंजूर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें