विज्ञापन

वायरल वीडियो

तमिलनाडु में TVK के लिए सत्ता का रास्ता साफ, विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को सरकार गठन के लिए आमंत्रण मिला है. VCK और IUML के समर्थन के बाद TVK गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है. विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

विज्ञापन

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है. एएनआई के मुताबिक विजय रविवार को दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

समर्थन से बदली राजनीतिक तस्वीर

राजनीतिक समीकरण उस समय तेजी से बदले जब विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने TVK को समर्थन देने की घोषणा कर दी. इसके कुछ समय बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जाने का फैसला किया. दोनों दलों के समर्थन के बाद TVK बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है.

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत होती है. TVK गठबंधन को फिलहाल 120 विधायकों का समर्थन हासिल बताया जा रहा है. विजय की पार्टी के पास 107 विधायक हैं. इसके अलावा कांग्रेस के 5, VCK के 2, CPI के 2, CPI(M) के 2 और IUML के 2 विधायक गठबंधन के साथ हैं. विजय दो सीटों से चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए उन्हें एक सीट छोड़नी होगी.

गठबंधन का गणित

TVK – 107
Congress – 5
VCK – 2
CPI – 2
CPI(M) – 2
IUML – 2

कुल समर्थन – 120

कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल

TVK नेता अधव अर्जुन ने कहा कि सहयोगी दलों के समर्थन के बाद अब सरकार गठन को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं बची है. उन्होंने बताया कि VCK की ओर से राज्यपाल को समर्थन पत्र भी भेजा गया है. अर्जुन ने कांग्रेस, वाम दलों और VCK नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि विजय के नेतृत्व में जल्द नई सरकार काम शुरू करेगी.

उधर चेन्नई में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. TVK मुख्यालय के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़े और विजय के समर्थन में नारे लगाए. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी झंडे और पोस्टर लेकर जश्न मनाते नजर आए.

इसे भी पढ़ें-TVK सरकार गठन की दौड़ तेज, विजय की राज्यपाल से दूसरी मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

इसे भी पढ़ें-विजय के दावे पर बहुमत का पेच, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा; शपथ ग्रहण पर संशय

इसे भी पढ़ें-विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का पेश किया दावा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

इसे भी पढ़ें-केरल चुनाव में बड़ा झटका: एलडीएफ पराजित, पिनरायी विजयन ने सीएम पद छोड़ा

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में सुबह-सुबह एसी ब्लास्ट; बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई रेस्क्यू

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें