🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जहानाबाद टोल प्लाजा पर बारातियों और कर्मियों में भिड़ंत, फायरिंग में 2 घायल

Bihar Crime News: जहानाबाद के एनएच-22 स्थित टोल प्लाजा पर बारातियों और कर्मियों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए और एक अन्य मारपीट में जख्मी हुआ. पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: जहानाबाद के एनएच-22 स्थित टोल प्लाजा पर बारातियों और कर्मियों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए और एक अन्य मारपीट में जख्मी हुआ. पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: जहानाबाद में एनएच-22 (पटना-गया मार्ग) पर सोमवार देर रात सेरथुआ टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बारातियों और टोल कर्मियों के बीच विवाद के बाद स्थिति हिंसक हो गई. इस दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें दो युवक घायल हो गए. वहीं एक अन्य युवक भी मारपीट में चोटिल हुआ है. सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल युवकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

टोल पर कैसे शुरू हुआ विवाद

सूचना के अनुसार, उमराई बीघा से एक बारात मसौढ़ी जा रही थी. इसी दौरान सेरथुआ टोल प्लाजा पर वाहन निकलने को लेकर किसी बात पर बारात में शामिल लोगों और टोल स्टाफ के बीच बहस शुरू हो गई. यह बहस धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हाथापाई के बीच चली गोली

झड़प के दौरान अचानक फायरिंग हो गई, जिससे दो युवक गोली लगने से घायल हो गए. घायलों की पहचान उमराई बीघा के ग्यानी और नियाजीपुर के रोहित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मनोज पांडे सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की. पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है. अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल घायलों की स्थिति और फायरिंग की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में कूड़ा ठेले में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नगर आयुक्त से बदसलूकी और मेयर पर आरोप, पार्षद रंजीत सस्पेंड

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में LPG आपूर्ति सुचारु, प्रशासन की निगरानी में वितरण व्यवस्था मजबूत

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
62%
3m/s
8%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें