🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,612.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,613.11 💵 USD / INR : ₹ 95.64 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,612.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,613.11 💵 USD / INR : ₹ 95.64 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में 11.70 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तातारपुर थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 11.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर, 16 मई को तातारपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने एक दंडाधिकारी की उपस्थिति में छापेमारी की. यह छापेमारी तातारपुर थाना क्षेत्र के वाजिद अली लेन में की गई.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के सकरूल्लाचक निवासी निरंजन साह के रूप में हुई है, जो फिलहाल वाजिद अली लेन में रह रहा था. छापेमारी के दौरान निरंजन साह के घर से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले में तातारपुर थाना में कांड संख्या 62/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89%
3.1m/s
100%
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
32 °
बुध
32 °

अन्य खबरें