🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने मांगा सामान और गहना, थाने में सुलह की कोशिश

Bhagalpur News: महिला अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी. शनिवार को महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में बातचीत की गई.

विज्ञापन

Bhagalpur News: महिला अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी. शनिवार को महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में बातचीत की गई.

विज्ञापन

Bhagalpur News: पति से चार साल से अलग रह रही एक महिला ने पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है. महिला अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी. शनिवार को महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में बातचीत की गई. महिला ने थाने में साफ कहा कि अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और उसका सामान एवं गहना वापस किया जाए ताकि वह बच्चों का पालन-पोषण कर सके.

यह महिला सबौर की रहने वाली है और उसकी शादी 12 वर्ष पहले कजरैली के एक युवक से हुई थी. महिला ने बताया कि पति के साथ अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी, इसी वजह से वह अलग रहने लगी. इसके बाद पति ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली. महिला ने कहा कि पति अब चाहता है कि वह दूसरी पत्नी के साथ रहकर एक घर में रहे, लेकिन वह ऐसा जीवन स्वीकार नहीं करती.

पति का दावा- पत्नी खुद नहीं आती थी घर, दरवाजे बंद कर दिया था.

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लूसी कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है. महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह पति के व्यवहार से परेशान थी और अब अपने हक की मांग कर रही है. वहीं, पति ने कहा कि पत्नी अपने मन से घर नहीं आती थी. एक बार तो पत्नी ने दरवाजा बंद कर दिया था, जिससे उन्हें पूरी रात बाहर रहना पड़ा. पति ने कहा कि दूसरी शादी के बाद पत्नी की नाराजगी जाहिर हो रही है.

महिला थाना मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
84%
3.6m/s
0%
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें