इस खबर में क्या है?
ICAI CA AI Tools: चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई में अब टेक्नोलॉजी का दायरा और बढ़ने जा रहा है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में CA कोर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स से जोड़ा जाएगा. इसका मकसद है कि नए CA सिर्फ अकाउंटिंग और नंबरों तक सीमित न रहें, बल्कि डिजिटल दुनिया की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार करें.
बदलते समय के साथ बदल रहा CA कोर्स
आईसीएआई का मानना है कि आज कंपनियां तेजी से तकनीक आधारित सिस्टम अपना रही हैं. ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए भी AI टूल्स, डेटा प्रोसेसिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग की समझ जरूरी हो गई है. पहले जहां CA की पहचान मुख्य रूप से कैलकुलेशन और ऑडिट तक सीमित मानी जाती थी, अब उसका दायरा काफी बढ़ रहा है.
🚀 ICAI AI Innovation Summit 2026 (AIS 2026)
— Institute of Chartered Accountants of India – ICAI (@theicai) May 16, 2026
📅 26th–27th June 2026
📍 Bharat Mandapam, New Delhi
3,500 Delegates | 50 Global Speakers | 50 AI Exhibitions
#AIS2026
📢 Hurry! Special pricing closes on 16th May 2026 .
🔗 Register Now: https://t.co/ZbNnEUgkC6 pic.twitter.com/zrEd7IQxmL
सिलेबस में बड़े बदलाव की तैयारी
आईसीएआई के अध्यक्ष Prasanna Kumar D ने कहा है कि AI अब केवल टेक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि हर प्रोफेशन का हिस्सा बन रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए CRET यानी Committee for Review of Education and Training का गठन किया गया है. यह कमेटी मौजूदा CA सिलेबस की समीक्षा करेगी और नए बदलावों की सिफारिश करेगी.
ऑडिट और रिपोर्टिंग में भी AI की एंट्री
आज कंपनियों में सिर्फ फाइनेंशियल ऑडिट ही नहीं, बल्कि ESG रिपोर्टिंग और डेटा-ड्रिवन एनालिसिस भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में ICAI चाहता है कि छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्री की आधुनिक जरूरतों के लिए तैयार होकर निकलें.
दिसंबर तक रिपोर्ट आने की संभावना
CRET कमेटी अपनी रिपोर्ट दिसंबर तक तैयार कर सकती है. इसके बाद सुझावों को सार्वजनिक किया जाएगा ताकि छात्रों और विशेषज्ञों से फीडबैक लिया जा सके. माना जा रहा है कि आने वाले समय में CA की पढ़ाई और अधिक डिजिटल और इंडस्ट्री-फ्रेंडली हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें-दोबारा होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NTA ने नई तारीख पर दिया बड़ा अपडेट
इसे भी पढ़ें-झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें-Jharkhand Board 12th Result 2026: रिजल्ट आते ही पाएं अलर्ट, रोल नंबर से अभी करें रजिस्ट्रेशन

