IIT Patna Admission 2026: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी पटना में वर्ष 2026 के शैक्षणिक सत्र के लिए सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. इंजीनियरिंग और विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह संस्थान प्रमुख विकल्पों में गिना जाता है. यहां बीटेक से लेकर ड्यूल डिग्री, बीएस, एमटेक, एमएससी और पीएचडी तक कई कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं. इस बार संस्थान में कुल 817 सीटों पर नामांकन की व्यवस्था की गई है.
तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आईआईटी पटना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग और इकोनॉमिक्स जैसे आधुनिक विषयों में भी अवसर उपलब्ध कराए हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं.
प्रवेश प्रक्रिया क्या है?
आईआईटी पटना में बीटेक कार्यक्रम में दाखिला प्राप्त करने के लिए छात्रों को निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है. सबसे पहले अभ्यर्थी को जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है. इसके बाद जेईई एडवांस्ड में सफल उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है.
अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग-अलग पात्रता और चयन प्रक्रिया लागू होती है, जिसकी विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है.

संस्थान में उपलब्ध प्रमुख कोर्स
- BTech
- BTech + MTech (Dual Degree)
- BTech + MBA (IIM Bodh Gaya/IIM Mumbai के सहयोग से)
- BS in Economics
- MTech
- MSc
- PhD
किस ब्रांच में हैं सबसे ज्यादा सीटें?
आईआईटी पटना में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग छात्रों के बीच सबसे अधिक पसंद की जाने वाली शाखाओं में शामिल है. इस वर्ष भी इसी ब्रांच में सर्वाधिक सीटें निर्धारित की गई हैं. इसके अलावा मैकेनिकल, सिविल और केमिकल इंजीनियरिंग में भी अच्छी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं.
ब्रांचवार सीटों का विवरण इस प्रकार है:
- Computer Science and Engineering – 83 सीटें
- Mechanical Engineering – 82 सीटें
- Chemical Engineering – 65 सीटें
- Civil Engineering – 64 सीटें
- Mathematics and Computing – 47 सीटें
- Artificial Intelligence and Data Science – 46 सीटें
- Metallurgical and Materials Engineering – 43 सीटें
- Chemical Science and Technology – 40 सीटें
- Engineering Physics – 37 सीटें
- BS Economics – 24 सीटें
नई तकनीकों से जुड़े कोर्स की बढ़ रही मांग
पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग जैसे विषयों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. आईआईटी पटना ने भी इन क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनमें छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है. तकनीकी कंपनियों में बढ़ती मांग के कारण इन कोर्सों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप माना जा रहा है.
पारंपरिक और आधुनिक विषयों का संतुलन
संस्थान में एक ओर कंप्यूटर साइंस, एआई और डेटा साइंस जैसे आधुनिक कार्यक्रम उपलब्ध हैं, तो दूसरी ओर मैकेनिकल, सिविल, केमिकल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग जैसी पारंपरिक शाखाओं में भी प्रवेश का अवसर दिया जाता है. इससे छात्रों को अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है.
छात्रों के लिए क्यों खास है IIT Patna?
आईआईटी पटना को देश के तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है. यहां उच्चस्तरीय शिक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाएं, शोध सुविधाएं और उद्योगों के साथ सहयोग के अवसर उपलब्ध हैं. यही कारण है कि हर वर्ष जेईई एडवांस्ड में सफल छात्र यहां दाखिला लेने की इच्छा रखते हैं.
इसे भी पढ़ें-

