विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्रियों को मिले नए सरकारी बंगले, VIP इलाकों में आवास आवंटित

Bihar Politics: बिहार सरकार ने मंत्रियों के सरकारी आवासों की नई सूची जारी कर दी है. पटना के वीआईपी इलाकों में कई नए और पुराने मंत्रियों को बंगले आवंटित किये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चर्चित 2 देशरत्न मार्ग स्थित आवास मिला है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के सरकारी आवासों का आवंटन भी कर दिया गया है. भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को आधिकारिक सूची जारी कर अलग-अलग मंत्रियों को राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में बंगले आवंटित किये. नई कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों को पहली बार सरकारी आवास मिला है, जबकि कई वरिष्ठ मंत्रियों के पुराने आवास बरकरार रखे गये हैं.

वीआईपी इलाकों में मिला सरकारी आवास

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग, स्ट्रैंड रोड, पोलो रोड और गर्दनीबाग जैसे वीआईपी इलाकों में मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित किये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चर्चित 2 देशरत्न मार्ग स्थित आवास दिया गया है, जबकि योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला मिला है.

कई वरिष्ठ मंत्रियों का पुराना आवास बरकरार

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव समेत 26 मंत्रियों के पुराने सरकारी आवास में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने इन आवासों को नियमित करते हुए नई सूची जारी की है.

मंत्रियों को आवंटित प्रमुख सरकारी आवास

  • निशांत कुमार – 2, देशरत्न मार्ग
  • भगवान सिंह कुशवाहा – 13/20, गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • कुमार शैलेंद्र – 12, हार्डिंग रोड
  • नंदकिशोर राम – 21, हार्डिंग Road
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल – 33, हार्डिंग रोड
  • श्वेता गुप्ता – 15, हार्डिंग रोड
  • मिथिलेश तिवारी – 13, हार्डिंग रोड
  • रामचंद्र प्रसाद – 10/20, गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • विजय कुमार चौधरी – 5, सर्कुलर रोड
  • बिजेंद्र यादव – 1, स्ट्रैंड रोड
  • श्रवण कुमार – 12A, नेहरू पथ
  • विजय कुमार सिन्हा – 3, स्ट्रैंड रोड
  • लेशी सिंह – 15, सर्कुलर रोड
  • रामकृपाल यादव – 12, नेहरू पथ
  • दिलीप जायसवाल – 2, स्ट्रैंड रोड
  • नीतीश मिश्रा – 9, मैंगेल्स रोड
  • दामोदर रावत – 18, हार्डिंग रोड
  • संजय सिंह टाइगर – 2/20, गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • अशोक चौधरी – 2, पोलो रोड
  • अरुण शंकर प्रसाद – 41, हार्डिंग रोड
  • मदन सहनी – 7, पोलो रोड
  • संतोष कुमार सुमन – 25M, स्ट्रैंड रोड
  • रमा निषाद – 8, पोलो रोड
  • रत्नेश सदा – 1/20, गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • शीला मंडल – 23M, स्ट्रैंड रोड
  • केदार प्रसाद गुप्ता – 14/20, गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • लखेंद्र पासवान – 26M, स्ट्रैंड रोड
  • सुनील कुमार – 26A, हार्डिंग रोड
  • श्रेयसी सिंह – 4, स्ट्रैंड रोड
  • जमा खान – 16/6, नेहरू पथ
  • प्रमोद कुमार – 27, हार्डिंग रोड
  • संजय सिंह – 43, हार्डिंग रोड
  • संजय कुमार – 17/20, गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • दीपक प्रकाश – 12, सर्कुलर रोड

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

इसे भी पढ़ेंनिशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें