🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bokaro News : चास नगर निगम में शिकायतों के लिए शुरू होगी टोल-फ्री सेवा

Bokaro News : चास नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर की ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था पर अहम फैसले लिये गये. सुभाष चौक से भवानी गैस तक वन वे लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. बैठक के दौरान मेयर और एक पार्षद के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.

विज्ञापन

Bokaro News : चास नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर की ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था पर अहम फैसले लिये गये. सुभाष चौक से भवानी गैस तक वन वे लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. बैठक के दौरान मेयर और एक पार्षद के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.

विज्ञापन

Bokaro News : चास नगर निगम की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये. मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठायीं, जिस पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये.

सुभाष चौक से भवानी गैस तक लागू होगी वन वे व्यवस्था

शहर में लगातार बढ़ते जाम को देखते हुए चास चेक पोस्ट स्थित सुभाष चौक से भवानी गैस और दादी जी स्वीट्स तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. निगम ने ट्रैफिक डीएसपी को इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने को कहा है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके.

नो इंट्री में बड़े वाहनों की एंट्री पर सख्ती

वार्ड 23 के ट्रांसपोर्ट गली बाइपास रोड में नो इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश का मुद्दा भी बैठक में उठा. पार्षदों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की. बोर्ड ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

शिकायतों के लिए जारी होगा टोल-फ्री नंबर

नगर निगम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर शुरू करने का फैसला लिया गया. नागरिक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फोन या मैसेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. निगम प्रशासन को रोजाना शिकायतों की रिपोर्ट मेयर के समक्ष पेश करनी होगी.

बैठक में मेयर और पार्षद के बीच नोकझोंक

बैठक के दौरान मेयर भोलू पासवान और वार्ड 15 के पार्षद अमर स्वर्णकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. पार्षद ने निगम की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मेयर और डिप्टी मेयर के लिए वाहन खरीदने पर रोक लगाने की मांग की. उनका कहना था कि इस राशि का उपयोग सफाई व्यवस्था सुधारने में किया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही.

पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर उठाये सवाल

पार्षद मो. आजाद और गायत्री देवी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी और इसे दुरुस्त करने की मांग की. इसके बाद सफाई व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित सैनिटरी सुपरवाइजर और नगर प्रबंधकों को सौंपने का निर्णय लिया गया.

बैठक में लिये गये अन्य प्रमुख फैसले

  • बंद पड़े निगम वाहनों को संबंधित एजेंसियों के समन्वय से जल्द चालू कराने का फैसला लिया गया.
  • प्रत्येक वार्ड पार्षद को हर महीने दो पानी के टैंकर मुफ्त उपलब्ध कराये जायेंगे.
  • सभी विभागीय कर्मचारियों को अगली बोर्ड बैठक में अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देनी होगी.
  • लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.
  • सरकारी जमीनों की रिपोर्ट टाउन प्लानर और अमीन से मांगी गयी.
  • जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का निपटारा 15 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें-बोकारो एयरपोर्ट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, सुरक्षाकर्मियों पर पथराव में दो जवान घायल

इसे भी पढ़ें-पेड़ की टहनियां हटाने में लापरवाही पर महिलाओं का विरोध

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
2.1m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
37 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें