विज्ञापन

वायरल वीडियो

भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को दिया 167 रन का लक्ष्य

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

RCB vs MI: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bengaluru) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आमने-सामने हैं. रायपुर के हीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 166 रन बनाए. अब बेंगलुरु को जीत के लिए 167 रन बनाने होंगे.

मुंबई की शुरुआत रही बेहद खराब

टॉस जीतने के बाद बेंगलुरु के कप्तान Rajat Patidar ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआती ओवरों में सही साबित हुआ. मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के दौरान ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए.

रयान रिकल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि Rohit Sharma 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान Suryakumar Yadav बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई.

तिलक वर्मा और नमन धीर ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद Tilak Varma और नमन धीर ने मुंबई की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

नमन धीर ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. तिलक 57 रन बनाकर आउट हुए.

इसके अलावा विल जैक्स ने 10 और राज बावा ने 16 रन का योगदान दिया, जिससे मुंबई की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी.

भुवनेश्वर कुमार ने मचाया कहर

Bhuvneshwar Kumar ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

इसके अलावा Josh Hazlewood, रसिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला.

टॉस के बाद क्या बोले रजत पाटीदार?

मैच शुरू होने से पहले कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है, लेकिन शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य मुंबई को कम स्कोर पर रोककर लक्ष्य का पीछा करना है.

पाटीदार ने यह भी कहा कि रायपुर की परिस्थितियां टीम के लिए ज्यादा नई नहीं हैं और यहां दर्शकों का अच्छा समर्थन देखने को मिल रहा है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  • विराट कोहली
  • जेकब बेथेल
  • रजत पाटीदार (कप्तान)
  • जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
  • टिम डेविड
  • रोमारियो शेफर्ड
  • क्रुणाल पंड्या
  • भुवनेश्वर कुमार
  • जोश हेजलवुड
  • सुयश शर्मा
  • रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट सब

  • देवदत्त पडिक्कल
  • जॉर्डन कॉक्स
  • मंगेश यादव
  • स्वप्निल सिंह
  • वेंकटेश अय्यर

मुंबई इंडियंस

  • रोहित शर्मा
  • रयान रिकल्टन (विकेटकीपर)
  • नमन धीर
  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • विल जैक्स
  • राज बावा
  • कॉर्बिन बॉश
  • दीपक चाहर
  • जसप्रीत बुमराह
  • एएम गजनफर

इम्पैक्ट सब

  • शार्दुल ठाकुर
  • ट्रेंट बोल्ट
  • रघु शर्मा
  • मयंक रावत
  • रॉबिन मिन्ज

इसे भी पढ़ें-चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, उर्विल पटेल की तूफानी पारी से मिली लगातार तीसरी जीत

इसे भी पढ़ें-SRH vs PBKS: 235 रन का लक्ष्य रहा भारी, कोनोली का शतक भी नहीं दिला सका जीत

इसे भी पढ़ें-गायकवाड़-कार्तिक की अटूट साझेदारी से चेन्नई की दमदार जीत, मुंबई को 8 विकेट से हराया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें