🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,257.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,102.15 💵 USD / INR : ₹ 95.66 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,257.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,102.15 💵 USD / INR : ₹ 95.66 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : घर में नशे का कारोबार, 164 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

Bhagalpur Brown Sugar : ईशाकचक के भीखनपुर में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 164.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. कार्रवाई में फूलो देवी गिरफ्तार हुई और एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध किया गया. पुलिस फरार प्रवेश कुमार दास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur Brown Sugar : ईशाकचक के भीखनपुर में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 164.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. कार्रवाई में फूलो देवी गिरफ्तार हुई और एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध किया गया. पुलिस फरार प्रवेश कुमार दास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur Brown Sugar : भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक घर से 164.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. भीखनपुर गुमटी नंबर-2 स्थित घर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने फूलो देवी को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जिनमें प्रवेश कुमार दास अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर के अलावा दो डिजिटल तराजू भी मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार प्रवेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

भागलपुर में बनेगा म्युनिसिपल कोर्ट, जानिए किन मामलों की होगी सुनवाई

घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ और तौलने के उपकरण

पुलिस को 12 सितंबर को सूचना मिली थी कि ईशाकचक थाना क्षेत्र के हरिजन टोला, भीखनपुर गुमटी नंबर-2 निवासी प्रवेश कुमार दास अपने घर में परिवार के साथ मिलकर मादक पदार्थ का संग्रह और खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसके घर को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया.

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन और सिटी एसपी अतुलेश झा की निगरानी में सिटी डीएसपी वन तथा ईशाकचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही भागने लगे लोग

छापेमारी के दौरान घर में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की. जवानों ने उनका पीछा किया और फूलो देवी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 164.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से दो डिजिटल तराजू भी जब्त किये.

पुलिस के अनुसार डिजिटल तराजू की बरामदगी को भी जांच में शामिल किया गया है. मामले में बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

अधूरा सौंदर्यीकरण पूरा करने को नई एजेंसी, 9.61 करोड़ का टेंडर

फरार प्रवेश की तलाश में छापेमारी

छापेमारी के दौरान प्रवेश कुमार दास अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

कार्रवाई करने वाली टीम में ईशाकचक थानाध्यक्ष मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निलमणि कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार शामिल थे. यह कार्रवाई एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर चलाये जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” विशेष महाअभियान के तहत की गयी.

इसे भी पढ़ें-

ग्रामीणों की जानकारी के बिना 72 सिम जारी, साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.1m/s
95%
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
33 °
गुरु
29 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें