🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,935.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,602.72 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 73,606.75 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,753.20 (0.68%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,935.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,602.72 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 73,606.75 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,753.20 (0.68%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : 45 आवेदनों पर सुनवाई, भूमि विवाद से लेकर खिलाड़ियों की समस्या तक पहुंची फरियाद

Bhagalpur Janata Darbar : भागलपुर के समीक्षा भवन में जनता दरबार के दौरान 45 आवेदनों पर सुनवाई की गई. भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और आपदा सहायता से जुड़े आवेदन सामने आए. सैंडिस कंपाउंड में सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों के अभ्यास की अनुमति का मामला भी जिला खेल पदाधिकारी को भेजा गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Janata Darbar : भागलपुर के समीक्षा भवन में जनता दरबार के दौरान 45 आवेदनों पर सुनवाई की गई. भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और आपदा सहायता से जुड़े आवेदन सामने आए. सैंडिस कंपाउंड में सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों के अभ्यास की अनुमति का मामला भी जिला खेल पदाधिकारी को भेजा गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Janata Darbar: भागलपुर में सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की गई. समीक्षा भवन में अपर समाहर्ता राकेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कुल 45 आवेदनों पर सुनवाई हुई. संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन संबंधित पदाधिकारियों और विभागों को अग्रसारित किए गए.

जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और परिमार्जन से संबंधित थे. इसके अलावा आर्म्स लाइसेंस, पुलिस, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े मामले भी सामने आए.

इसे भी पढ़ें-गंगा पथ के लिए शर्तों के साथ NOC जारी, कटाव और बाढ़ से सुरक्षा की जिम्मेदारी तय

भूमि विवाद से लेकर आपदा सहायता तक के मामले पहुंचे

कहलगांव प्रखंड के कोठारी निवासी कुंदन कुमार सिन्हा ने भूमि विवाद के निष्पादन के लिए आवेदन दिया. इस मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव के पास भेजा गया.

वहीं, सुल्तानगंज प्रखंड के कटहरा निवासी अपराजिता कुमारी ने मृतक के आश्रित को सहायता राशि उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया. उनके आवेदन को आवश्यक कार्रवाई के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय अग्रसारित किया गया.

सैंडिस कंपाउंड के सॉफ्ट टेनिस कोर्ट में अभ्यास की मांग

जनता दरबार में खेल से जुड़ा मामला भी सामने आया. जिला सॉफ्ट टेनिस संघ, भागलपुर के सचिव जयंत कुमार ने सैंडिस कंपाउंड स्थित सॉफ्ट टेनिस कोर्ट के लिए चिह्नित स्थल पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति देने की मांग की.

इस आवेदन को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खेल पदाधिकारी के पास भेजा गया.

आवेदनों के निष्पादन के लिए विभागों को भेजे गए मामले

जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका नियमानुसार त्वरित और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना है. सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों और विभागों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया.

इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन-शिकायत कोषांग सुभाषिनी प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता डॉ. मीनाक्षी कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा के बाद विकास कार्यों पर महापौर सख्त, 51 वार्डों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी
भागलपुर में मतदान केंद्र पर बीजेपी और जन सुराज के समर्थकों में नोकझोंक, मची अफरातफरी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
82%
1.6m/s
49%
मंगल
32 °
बुध
30 °
गुरु
22 °
शुक्र
22 °
शनि
29 °

अन्य खबरें

विज्ञापन