Bhagalpur Job Vacancy : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भागलपुर के बरारी स्थित MSMG फाउंडेशन में विभिन्न पदों पर कुल 50 रिक्तियां निकाली गई हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार की जाएगी.
इस संबंध में फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि संस्था को अलग-अलग पदों के लिए कुल 50 उम्मीदवारों की आवश्यकता है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आयकर विभाग के अधिकारी-कर्मी, निकाली जागरूकता रैली
उन्होंने बताया कि MSMG फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में काम करना है. संस्था इन दोनों क्षेत्रों में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है. इसी क्रम में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जा रही है.
देवेंद्र कुमार यादव ने योग्य अभ्यर्थियों से अपील की कि वे कार्यालय अवधि के दौरान MSMG फाउंडेशन के बरारी स्थित कार्यालय पहुंचकर रिक्त पदों और नियुक्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त करें. इसके अलावा स्क्रीन पर प्रदर्शित मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है.
नौकरी से संबंधित जानकारी
- संस्था: MSMG फाउंडेशन
- कुल रिक्तियां: 50 पद
- कार्यालय का पता: बरारी, भागलपुर
- योग्यता: पद के अनुसार
- संपर्क: स्क्रीन पर प्रदर्शित मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी



