🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,311.68 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,351.68 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 74,314.59 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,270.60 (0.23%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,311.68 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,351.68 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 74,314.59 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,270.60 (0.23%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : सैंडिस की खेल सुविधाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, सुधार की कार्ययोजना बनाने का निर्देश

Sandis Compound Sports Inspection : भागलपुर डीएम अलंकृता पांडेय ने सैंडिस कंपाउंड की खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. प्रशासन अब खेल अधोसंरचना के सुधार और प्रभावी उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करेगा.

विज्ञापन

Sandis Compound Sports Inspection : भागलपुर डीएम अलंकृता पांडेय ने सैंडिस कंपाउंड की खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. प्रशासन अब खेल अधोसंरचना के सुधार और प्रभावी उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करेगा.

विज्ञापन

Sandis Compound Sports Inspection: भागलपुर में खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल परिसरों का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन क्लब से लेकर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हॉल और जिम तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी समेत वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर निकाली जागरूकता रैली, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Sandis Compound Sports Inspection : ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा

निरीक्षण की शुरुआत स्टेशन क्लब, कैफेटेरिया और ओपन थिएटर से हुई. ओपन थिएटर में प्रस्तावित ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेते हुए डीएम ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

स्विमिंग पूल समेत खेल परिसरों में सुधार के निर्देश

इसके बाद जिलाधिकारी ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और रखरखाव की समीक्षा की. उन्होंने भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पॉलिटेक्निक शिविर के 380 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली राहत किट

निरीक्षण के दौरान लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, स्टेडियम और खेल भवन की भी स्थिति का आकलन किया गया.

खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल बनाने पर जोर

जिलाधिकारी ने जिला खेल पदाधिकारी को जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उपलब्ध खेल संसाधनों का समुचित उपयोग और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भागलपुर के खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल वातावरण मिल सके.

इसे भी पढ़ें-

मालदा-आनंद विहार के बीच चलेगी फेस्टिव स्पेशल, भागलपुर समेत 9 स्टेशनों पर ठहराव
भागलपुर में बनेगा म्युनिसिपल कोर्ट, जानिए किन मामलों की होगी सुनवाई
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
3.1m/s
100%
गुरु
28 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
36 °

अन्य खबरें