Bhagalpur Viral Video: भागलपुर में हथियार लहराते हुए दो युवतियों के साथ डांस करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के समीप का है. वीडियो में एक युवक दो युवतियों के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है और उसके हाथ में हथियार जैसा नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बबरगंज थाना क्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है.
भागलपुर में बनेगा म्युनिसिपल कोर्ट, जानिए किन मामलों की होगी सुनवाई
युवक की पहचान को लेकर किया जा रहा दावा
स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक महेशपुर का है. यह भी दावा किया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है. बताया जा रहा है कि जेल से रिहाई के बाद खुशी में उसके निजी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
कार्यक्रम में दो युवतियों के साथ डांस का दावा
वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे के अनुसार, इसी कार्यक्रम के दौरान युवक दो युवतियों के साथ डांस कर रहा था. इस दौरान उसके हाथ में हथियार दिखाई देने की बात कही जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.
वीडियो की तारीख और हथियार की पुष्टि नहीं
हालांकि, वायरल वीडियो कब का है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है. इसके अलावा वीडियो में मौजूद युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि भी अभी नहीं हुई है.
पुलिस जांच के बाद ही वायरल वीडियो की वास्तविकता और उससे जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा. hellocities24 वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
इसे भी पढ़ें-



