इस खबर में क्या है?
Kahalgaon NTPC Police Station Building :कहलगांव में बने नये एनटीपीसी थाना भवन को अब पूरी तरह सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गयी है. भवन निर्माण के बाद अब इसकी अंदरूनी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा. इसके लिए फर्नीचर और फर्निशिंग का काम कराया जायेगा. इस कार्य पर 28 लाख 73 हजार रुपये खर्च होंगे. काम की जिम्मेदारी बिहार पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (बीपीबीसीसी) को दी गयी है.
छह माह बाद भागलपुर स्टेशन पर फिर मिला रेल नीर, 14 रुपये में एक लीटर की बोतल
नये थाना भवन में बेहतर होगी कार्यालय व्यवस्था
नवनिर्मित थाना भवन में पुलिसकर्मियों के कामकाज को आसान बनाने और आम लोगों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है. फर्नीचर और फर्निशिंग के तहत कार्यालय कक्षों को व्यवस्थित करने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इससे थाना की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
बीपीबीसीसी ने जारी की निविदा
कार्य को निर्धारित समय पर पूरा कराने के लिए बीपीबीसीसी ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है. करीब तीन महीने में पूरा होने वाले इस काम के लिए एजेंसियों से टेंडर मांगे गये हैं. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जायेगा.
5 सितंबर को खुलेगी तकनीकी बिड
निविदा की तकनीकी बिड पांच सितंबर को खोली जायेगी. इसमें शामिल होने वाली सभी एजेंसियों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया जायेगा. तकनीकी रूप से योग्य पाये जाने वाले एजेंसियों की फाइनेंशियल बिड खोली जायेगी.
पक्षियों के घोंसले से ट्रिप होती है 132 केवी लाइन, अब 9.94 लाख से होगा बचाव का इंतजाम
चयनित एजेंसी को मिलेगा वर्क ऑर्डर
फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को फर्नीचर और फर्निशिंग कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जायेगा. इसके बाद एजेंसी निर्धारित समय सीमा के अंदर काम पूरा करेगी.
सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकता है काम
विभागीय तैयारी के अनुसार निविदा प्रक्रिया समय पर पूरी हुई, तो सितंबर के अंतिम सप्ताह से एनटीपीसी थाना भवन में फर्नीचर और फर्निशिंग का काम शुरू हो सकता है. तीन महीने में काम पूरा होने के बाद नया थाना भवन पूरी तरह व्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें-



