विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: सन्हौला-घोघा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल

Bhagalpur News: भागलपुर के सन्हौला-घोघा मार्ग पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के सन्हौला-घोघा मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एसएच-84 पर बड़ी रामासी गांव के समीप तेज गति से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों की पहचान बड़ी रामासी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रीतम दास और 16 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम दास की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रीतम दास के घर में पुत्र जन्म के उपलक्ष्य में छठी कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसी सिलसिले में वह अपने साथी के साथ बाइक से सन्हौला बाजार कुछ सामान खरीदने गया था. वापस घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों ने मुख्य सड़क पर बेलगाम रफ्तार से चल रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में JLNMCH में सुरक्षा व्यवस्था पर संकट, गेट पर उतरे गार्ड्स ने ठप किया काम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में हीट वेव का अलर्ट, आज 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में इंजन फेल होने से नाव फंसी

इसे भी पढ़ें-झाझा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना-जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
60%
4.4m/s
79%
शुक्र
38 °
शनि
41 °
रवि
40 °
सोम
38 °
मंगल
36 °

अन्य खबरें