🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jharkhand : मई में ठंडी हुई झारखंड की फिजा, कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather: झारखंड में इस बार मई में भीषण गर्मी की जगह बारिश और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है. कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान नियंत्रित बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में इस बार मई में भीषण गर्मी की जगह बारिश और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है. कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान नियंत्रित बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में इस साल मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है. जिस मई महीने में आमतौर पर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, वहां इस बार लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही ने तापमान को काफी हद तक नियंत्रित रखा है. मार्च के बाद से राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और विशेषज्ञ इसे बदलते जलवायु चक्र का असर मान रहे हैं.

अप्रैल की शुरुआत में राज्य के कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ी थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन बाद के दिनों में मौसम ने तेजी से करवट बदली. मई के अधिकतर दिनों में बादल, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को राहत मिली. यही कारण है कि इस बार ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और औसत अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है.

इन जिलों में ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बोकारो, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार और सिमडेगा में सामान्य से काफी अधिक वर्षा हुई है. वहीं कुछ जिलों जैसे चतरा, गढ़वा, लोहरदगा और साहिबगंज में बारिश अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का व्यवहार अलग-अलग दिखाई दे रहा है.

अगले कुछ दिन भी रहेगा असर

मौसम केंद्र ने संभावना जताई है कि मई के अंतिम सप्ताह तक झारखंड में मौसम इसी तरह सक्रिय बना रह सकता है. 23 मई तक कई इलाकों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. खासकर संताल परगना, मध्य झारखंड, रांची और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया गया है.

विशेषज्ञों ने लोगों को किया अलर्ट

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में हो रहे लगातार बदलाव जलवायु परिवर्तन की ओर इशारा करते हैं. पहले जहां बारिश का पैटर्न स्थिर हुआ करता था, अब अचानक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं. दिन में धूप और उमस रहने के बाद शाम या रात में मौसम तेजी से बदल रहा है.

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में न रहें और वज्रपात के समय पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही मौसम खराब होने पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
2.6m/s
85%
रवि
27 °
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
33 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें