🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,440.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,446.76 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 74,309.16 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 23,264.15 (-0.91%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,440.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,446.76 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 74,309.16 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 23,264.15 (-0.91%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Special Train: त्योहारों में दिल्ली-उत्तर भारत जाना आसान, बिहार के इन शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Bihar Special Train : त्योहारी सीजन में बिहार से दिल्ली और उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विकल्प बढ़ाए हैं. पाटलिपुत्र और लौकहा बाजार से आनंद विहार के लिए रोजाना ट्रेनें चलेंगी, जबकि कई शहरों से निर्धारित दिनों पर स्पेशल ट्रेन मिलेगी. सितंबर से नवंबर के बीच इन ट्रेनों का परिचालन होगा.

विज्ञापन

Bihar Special Train : त्योहारी सीजन में बिहार से दिल्ली और उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विकल्प बढ़ाए हैं. पाटलिपुत्र और लौकहा बाजार से आनंद विहार के लिए रोजाना ट्रेनें चलेंगी, जबकि कई शहरों से निर्धारित दिनों पर स्पेशल ट्रेन मिलेगी. सितंबर से नवंबर के बीच इन ट्रेनों का परिचालन होगा.

विज्ञापन

Bihar Special Train: त्योहारों के दौरान बिहार से दिल्ली और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की मुश्किल कम करने के लिए रेलवे ने ट्रेनों के अतिरिक्त विकल्प बढ़ाए हैं. सितंबर से नवंबर के बीच 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. खास बात यह है कि यात्रियों को सिर्फ पटना से ही नहीं, बल्कि पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जोगबनी और लौकहा बाजार जैसे स्टेशनों से भी दिल्ली और उत्तर भारत के शहरों के लिए ट्रेनें मिलेंगी.

इनमें कुछ ट्रेनें पूरे सप्ताह रोजाना चलेंगी, जबकि कुछ का परिचालन सप्ताह में एक या दो निर्धारित दिनों पर होगा. इससे त्योहारों के दौरान भीड़ वाले समय में यात्रियों के पास अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन चुनने का विकल्प रहेगा.

ग्रामीणों की जानकारी के बिना 72 सिम जारी, साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप

रोजाना चलने वाली ट्रेनों से सबसे ज्यादा राहत

दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए पाटलिपुत्र और लौकहा बाजार से रोजाना स्पेशल ट्रेन उपलब्ध रहेगी. 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. वापसी में 04096 आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक रोजाना चलेगी.

इसी तरह 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 16 सितंबर से 29 नवंबर तक रोजाना परिचालित होगी.

मुजफ्फरपुर और जोगबनी से भी दिल्ली का विकल्प

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए 04027 स्पेशल 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी. वापसी में 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.

अधूरा सौंदर्यीकरण पूरा करने को नई एजेंसी, 9.61 करोड़ का टेंडर

जोगबनी से आनंद विहार के लिए 04007 स्पेशल 11 अक्तूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. वहीं 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 10 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी.

सीतामढ़ी से दिल्ली, पटना से चंडीगढ़-फिरोजपुर

सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वालों के लिए 04009 स्पेशल 17 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए 04010 स्पेशल 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.

पटना से उत्तर भारत के दूसरे शहरों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें रहेंगी. 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.

वापसी में 04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

ऋषिकेश के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन

मुजफ्फरपुर से ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को भी स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी. 04313 मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश स्पेशल पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. वापसी में 04314 ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी.

यात्रा से पहले दिन और ट्रेन संख्या जरूर मिलाएं

इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग अवधि और निर्धारित दिनों में होगा. इसलिए टिकट बुक करने से पहले यात्री ट्रेन संख्या, यात्रा की तारीख और परिचालन दिवस जरूर जांच लें. रोजाना चलने वाली ट्रेनों के अलावा कई ट्रेनें सप्ताह के सिर्फ एक या दो दिन उपलब्ध रहेंगी.

प्रमुख रूट और ट्रेनें

रूटट्रेन संख्यापरिचालन
पाटलिपुत्र-आनंद विहार040952 अक्टूबर से 30 नवंबर, प्रतिदिन
आनंद विहार-पाटलिपुत्र040961 अक्टूबर से 29 नवंबर, प्रतिदिन
लौकहा बाजार-आनंद विहार0401317 सितंबर से 30 नवंबर, प्रतिदिन
आनंद विहार-लौकहा बाजार0401416 सितंबर से 29 नवंबर, प्रतिदिन
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार04027बुधवार और शनिवार
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर04028मंगलवार और शुक्रवार
जोगबनी-आनंद विहार04007प्रत्येक रविवार
सीतामढ़ी-दिल्ली04009प्रत्येक शनिवार
पटना-चंडीगढ़04511प्रत्येक शुक्रवार
पटना-फिरोजपुर कैंट04615प्रत्येक बुधवार
मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश04313प्रत्येक सोमवार

इसे भी पढ़ें-

बिहार में संविदा डॉक्टरों की सैलरी में ₹10 हजार से ₹27 हजार तक बढ़ोतरी, जानें किसे अब कितना मिलेगा
आरा में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे
बिहार : एक परीक्षा में फेल हुए तो साल नहीं होगा बर्बाद, 15 दिन में मिलेगा दोबारा मौका
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
27 ° C
27 °
27 °
83%
4.1m/s
71%
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °

अन्य खबरें