विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में सुबह-सुबह अपराधी एनकाउंटर में ढेर, BJP नेता के भांजे का था कातिल

Encounter In Bihar : सिवान में बीजेपी नेता के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. 25 हजार के इनामी अपराधी पर कार्रवाई बड़हरिया इलाके में हुई. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Encounter In Bihar : बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच सिवान से बड़ी खबर सामने आई है. बीजेपी नेता के भांजे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सोनू यादव रविवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया. यह कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को सिवान नगर थाना क्षेत्र के अंदर ढाला के पास हुए चर्चित गोलीकांड के सिलसिले में की गई.

बड़हरिया इलाके में हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ. सोनू कुमार यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा था. वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का बेटा था. आरोप है कि उसी ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या की थी, जबकि मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे.

पुलिस घेराबंदी के दौरान शुरू हुई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात की तैयारी में बड़हरिया की ओर बढ़ रहा है. एसपी पुरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई. घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस केस में पहले ही छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है और वह फिलहाल पीएमसीएच पटना में इलाजरत है. वहीं सुनील यादव को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ पहले ही पकड़ा जा चुका था.

इलाके में बढ़ाई गई चौकसी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. हालांकि पूरे मामले पर अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे कई पहलुओं पर सवाल बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-पटना में सुबह-सुबह मिली लाश से हड़कंप, शादी की तैयारियों के बीच टूटा परिवार, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें-बिहार में सरकारी कार्यालय के भीतर गोलियों की बौछार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की हत्या

इसे भी पढ़ें-वैशाली में STF की बड़ी कार्रवाई, 7 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 166 ग्राम ड्रग्स बरामद

इसे भी पढ़ें-बिहार में कौन संभालेगा गृह विभाग? समझिए नया पावर फॉर्मूला

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें