इस खबर में क्या है?
Farakka Barrage Gates Open : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विभिन्न प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने नवगछिया-राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम क्षेत्र, बेगूसराय और बख्तियारपुर सहित कई इलाकों का हवाई निरीक्षण किया.
हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर, दियारा और निचले इलाकों की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील और निचले इलाकों की लगातार निगरानी करने तथा प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रखने का निर्देश दिया.
बिहार : तटबंध टूटा, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास में घुसा बाढ़ का पानी; नवगछिया में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर पहुंचाई जाएं. किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं.
Farakka Barrage Gates Open : भागलपुर एयरपोर्ट पर सीएम ने की समीक्षा बैठक
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर एयरपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बाढ़ की स्थिति, गंगा के जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी का दबाव तेजी से कम हो रहा है और बहुत जल्द स्थिति में सुधार होने की संभावना है. अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर और बाढ़ की स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव की लगातार निगरानी की जाए. उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने को कहा.
अविलंब मरम्मती कार्य कराने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में अविलंब आवश्यक मरम्मती कार्य कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जल संसाधन विभाग को पूरी तरह मुस्तैद रहने और लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा.
बिहार: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को एसओपी के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए. राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी तथा संवेदनशीलता के साथ संचालित किए जाएं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाई जाएं.
हवाई सर्वेक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, अभियान श्री कुंदन कृष्णन, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार, भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें-



